'राहुल गांधी से मेरी शादी...', MLA अदिति सिंह ने अब खोला बड़ा राज, कहा- 'औरत होने की कीमत चुकाई...'
MLA Aditi Singh News: उत्तर प्रदेश रायबरेली सदर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक अदिति सिंह सोशल मीडिया पर हमेशा ही चर्चाओं में रहती हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी तक पर कई आरोप लगाए थे।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली अदिति सिंह ने पत्रकार बरखा दत्त को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता 'राहुल गांधी के साथ शादी की बातों' को लेकर अपना पक्ष रखा है।

अदिति सिंह ने इस इंटरव्यू में सिर्फ राहुल गांधी को लेकर ही नहीं बल्कि प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस में रहते हुए अदिति सिंह ने साल 2017 में पहला चुनाव लड़ा था और विधायक बनी थीं। इसी दौरान उनकी पहली बार राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी। 2021 में अदिति भाजपा में शामिल हुई थीं।

उसी दौरान मीडिया में ये खबरें आई थी कि अदिति सिंह और राहुल गांधी की शादी होने वाली है। हालांकि अदिति सिंह ने उस वक्त भी इस बात को खारिज कर दिया था। लेकिन अब उन्होंने फिर से बताया है कि कैसे राहुल गांधी से शादी की बात मीडिया में आने के बाद उन्होंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया था।
अदिति सिंह बोलीं- 'मीडिया वाले तो राहुल गांधी से मेरी शादी करा रहे थे...'
अदिति सिंह ने कहा, ''ये सारी बातें तब शुरू हुई, जब मीडिया मेरी राहुल गांधी से शादी कराने की बात कर रही थी। जब ये अफवाहें चल रही थी...तो मैं बहुत परेशान हो गई थी, मैंने तो राजनीति छोड़ने का पूरा मन बना लिया था।''
अदिति सिंह ने कहा, '2017 में चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी ने मुझसे ये भी पूछा था कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कितने विधायक हैं, उस वक्त भी मैंने सोचा था कि मैं ये किस पार्टी में आ गई हूं।'

अदिति सिंह बोलीं- 'औरत होने की कीमत चुकानी पड़ी...'
अदिति सिंह से जब बरखा दत्त ने पूछा कि, आपके एक्स पति अंगद सिंह का प्रियंका गांधी ने टिकट काट दिया था...क्योंकि आपने कांग्रेस छोड़ था। इसके जवाब में अदिति सिंह ने कहा, 'हा ऐसा हुआ था...एक औरत होने की कीमत चुकानी पड़ती है।'

राजनीति में महिलाओं की भूमिका पर अदिति सिंह ने कहा, ''यहां कई चीजें होती हैं, ये एक फिल्म जैसी दिखती है। हां लेकिन एक महिला के तौर पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।''
बता दें कि अदिति सिंह ने राहुल गांधी से चली शादी की अफवाह को खारिज करते हुए कहा था कि, हम दोनों के बीच एक भाई-बहन जैसा रिश्ता था।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications