पति की हत्या कर सूटकेस में रखी लाश, ऑटो ड्राइवर ने खोली पोल

ड्राइवर ने सूटकेस रखवाने में सीरत की मदद की लेकिन इस दौरान उसके हाथ में खून लग गया। संदेह होने पर उसने मार्केट में एक पीसीआर वैन देखकर इसकी जानकारी दी।

मोहाली। गोली मारकर पति की हत्या करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना पंजाब के मोहाली की है। घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे तब सामने आई जब पुलिस को एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने सूटकेस में लाश होने की जानकारी दी। सूटकेस बीएमडब्ल्यू कार की पिछली सीट पर रखा था।

पति की हत्या कर सूटकेस में रखी लाश, ऑटो ड्राइवर ने खोली पोल

महिला की मां और भाई के खिलाफ भी केस
पुलिस ने एकम सिंह ढिल्लों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सीरत ढिल्लों, उसकी मां जसविंदर कौर और भाई विनय प्रताप सिंह ब्रार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मोहाली पुलिस ने एकम के पिता जसपाल सिंह के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने आरोपी पत्नी सीरत की लाइसेंसी गन बरामद कर ली है।

पति की हत्या कर सूटकेस में रखी लाश, ऑटो ड्राइवर ने खोली पोल

शनिवार रात की थी हत्या
एसपी सिटी परमिंदर सिंह भंदल ने बताया कि सीरत ने अपराध कबूल कर लिया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीरत ने पुलिस को बताया कि उसने अपने भाई विनय और उसके एक दोस्त की मदद से शनिवार रात करीब 11 बजे एकम की हत्या की है। वे लोग रात में लाश को नहर में फेंकने की कोशिश में थे लेकिन चाभी नहीं मिलने की वजह से सुबह लाश को ठिकाने लगाने का फैसला लिया था।

पति की हत्या कर सूटकेस में रखी लाश, ऑटो ड्राइवर ने खोली पोल

ड्राइवर के हाथ में लगा खून
डीएसपी सिटी आलम विजय सिंह ने कहा, 'सीरत ने एकम की लाश को सूटकेस में भरा और उसे पहली मंजिल स्थि घर से नीचे कार पार्किंग एरिया तक लेकर आई। वह सूटकेस को घसीटते हुए लाई क्योंकि लाश वजनी थी। वह कार की पिछली सीट पर सूटकेस रखने की कोशिश कर रही थी तभी वहां एक ऑटो रिक्शा पहुंचा। ड्राइवर ने सूटकेस रखवाने में सीरत की मदद की लेकिन इस दौरान उसके हाथ में खून लग गया। संदेह होने पर उसने मार्केट में एक पीसीआर वैन देखकर इसकी जानकारी दी।'

मौके पर पहुंची पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार में सूटकेस पाया। उसके दरवाजे खुले हुए थे। सूटकेस खुला तो उसमें एकम की लाश मिली। शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ सालों से दोनों के संबंध अच्छे नहीं थे। उनका एक 11 साल का बेटा और 6 साल की बेटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+