एनकाउंटर पर सुप्रीम कोर्ट में बोली यूपी सरकार- विकास दुबे ने सरेंडर नहीं किया, इसलिए पुलिस ने गोली चलाई
नई दिल्ली। कानपुर जिले में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे और उसके साथियों के एनकाउंटर के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे और उसके साथियों की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के सामने अपना विस्तृत जवाब दाखिल किया, अपने जवाब में पुलिस ने कहा कि "मुठभेड़" सही थीं और उसे फर्जी नहीं कहा जा सकता।

यूपी सरकार ने दलील दी कि इसे किसी भी तरह फेक एनकाउंटर नहीं कहा जा सकता है। इसे लेकर किसी तरह का संशय नहीं रहे इसके लिए सरकार ने सभी तरह के कदम उठाए हैं। यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- फेक नहीं था विकास दुबे का एनकाउंटर, 9 राउंड गोलियां उसने चलाई थीं। यूपी पुलिस ने दुबे के खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मामलों की सूची सुप्रीम कोर्ट को दी है।
इसके साथ ही पुलिस ने कोर्ट में एनकाउंटर के समय घटनास्थल पर पलटी पुलिस की गाड़ी की फोटो, विकास दुबे के शव की फोटो, विकास दुबे ने जिन आठ पुलिस वालों की हत्या की, उनके शवों की फोटो जमा की हैं।












Click it and Unblock the Notifications