नए साल में UPPSC करेगा बड़े बदलाव, बदलेगा PCS परीक्षा का पैटर्न

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)नये साल से बडा बदलाव करने जा रहा है। आयोग पीसीएस परीक्षा का पैटर्न काफी हद तक बदल रहा है। यह पैटर्न संघ लोक सेवा आयोग की आईएएस परीक्षा जैसा होगा। सीधे शब्दों में कहें तो आईएएस की तर्ज पर होगा यूपी-पीसीएस का एग्जाम होगा। आयोग वैकल्पिक विषयों की संख्यामें घटोत्तरी कर रहा है। तो सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र में बढ़ोतरी भी कर रहा है और यह सब आईएएस परीक्षा के समानान्तर ही किया जा रहा है। 2018 में जब यूपी पीसीएस का एग्जाम होगा तो उसके सेलेबर्स में बदलाव किया जायेगा। जैसे परीक्षा में मिलने वाले अंकों में उतार चढाव को खत्म किया जायेगा। अहम बदलाव में वैकल्पिक विषय भी शामिल है। अबसे यूपी पीसीएस में दो वैकल्पिक विषय नहीं होंगे। बल्कि एक ही वैकल्पिक विषय की परीक्षा अभ्यार्थी को देनी होगी। जबकि प्रतियोगी के चयन में सबसे अहम भूमिका निभाने वाला सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र की संख्या दुगनी होगी। यानी दो पेपर की संख्या बढाकर अब चार कर दी गई है।

नंबरों के आधार पर समझे बदलाव

नंबरों के आधार पर समझे बदलाव

आईएएस मेन्स
1- निबंध - 300 नंबर
2- सामान्य अध्ययन - 1000 ( 4 पेपर प्रत्येक 250 नंबर का)
3- वैकल्पिक विषय - 500 नंबर ( 2 पेपर प्रत्येक 250 नंबर का)
4- कुल नंबर - 1800
5- इंटरव्यू - 275

पीसीएस मेन्स
1- हिन्दी - 150 नंबर
2- निबंध - 150 नंबर
3- वैकल्पिक विषय - 800( 4 पेपर प्रत्येक 200 नंबर का)
4- सामान्य अध्ययन - 400 ( 2 पेपर प्रत्येक 200 नंबर का)
5- कुल नंबर - 1500
6- इंटरव्यू - 200

लेकिन अब नहीं होगा ऐसा

लेकिन अब नहीं होगा ऐसा

लेकिन अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यूपीएससी की तरह वैकल्पिक विषयों की संख्या में कमी व सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र में बढ़ोतरी कर पैटर्न समान करेगा। जिससे प्रतियोगियों को एक साथ दोनों परीक्षाओ की तैयारी का लाभ मिल सकेगा।

कभी बजता था यूपी का डंका

कभी बजता था यूपी का डंका

संघ लोक सेवा आयोग की आईएएस की परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है। एक समय में इस परीक्षा में यूपी का डंका बजता था। लेकिन संघ लोक सेवा आयोग ने अपना लगातार परीक्षा पैटर्न अपग्रेड किया और यूपी वालों की संख्या घटती गयी। इसका प्रमुख कारण यूपी की प्रतियोगी परीक्षाओ की पद्धति को माना जाता है। क्योंकि यूपी की सबसे लोकप्रिय परीक्षा पीसीएस पास करने वाले अभ्यार्थी बडी संख्या में आईएएस बनते थे। उनका टारगेट भी यही होता था।

अब नहीं होगी मुश्किल

अब नहीं होगी मुश्किल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपने परीक्षा पैटर्न को पुराने ढर्रे के अनुसार से चलने दिया। जिससे पीसीएस की तैयारी करने वाले आईएएस के पैटर्न से सामंजस्य बैठाने में मुश्किल में आ गये और उनकी संख्या चयन में घटने लगी। हालांकि अब आईएएस की परीक्षा में बैठने के लिये प्रतियोगी की अलग से तैयारी करने की बहुत अधिक आवश्यकता नहीं बढ़ेगी। क्योंकि फिर से यूपीएससी का पैटर्न यूपीपीएससी से मिलता जुलता होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+