शहरों के नाम बदलकर ना भटकाएं, हिम्मत है तो लालकिले को गिरा दें: ओम प्रकाश राजभर

शहरों के नाम बदलकर ना भटकाएं, हिम्मत है तो लालकिले को गिरा दें: ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गिरिराज सिंह के मुगलों से जुड़े शहरों के नाम बदलने को मुद्दों से भटकाने की कोशिश बताया है। राजभर ने कहा, इनके पास काम नहीं है इसलिए जनता का दिमाग भटकाने के लिए नाम बदल रहे हैं। अगर हिम्मत है तो लालकिला का नाम बदल दें और उसे गिरा दें।

UP Minister Om Prakash Rajbhar on Giriraj Singh Mughals connected name changed statement

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा 'जो बिहार वाले नेता बयान दे रहे हैं, वो जिस सड़क पर चलते हैं, उसे उनके दादा बनाए हैं? जीटी रोड शेरशाह सूरी ने बनवाया है। एक नई सड़क बनवाके दिखा दें, बयान देना अलग बात है और काम करना अलग।'

उत्तर प्रदेश सरकार के इलाहाबाद शहर का नाम बदलकर प्रयागराज करने के बाद बिहार से आने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार और देशभर में मुगलों से जुड़े शहरों के नाम बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि बिहार के कई शहरों के नाम बदले जाने की जरूरत है। इस पर ओमप्रकाश राजभर ने उन्हें आड़े हाथों लिया है।

ओम प्रकाश राजभर भाजपा के सहयोगी हैं लेकिन लगातार भाजपा पर निशाना भी साधते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा है कि भाजपा की नीतियां जैसी हैं, उससे उनकी हार तय है। राजभर ने कहा कि ऐसा लगता है 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार होगी। राजभर ने कहा कि भाजपा का एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलट दिया तो कई दूसरे भी ऐसे काम किया हैं, जो उनकी हार तय करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+