विवेक तिवारी मर्डर केस में बीजेपी मंत्री का विवादित बयान, कहा- एनकाउंटर में कोई गलती नहीं हुई

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे यूपी पुलिस के सिपाहियों ने चेकिंग के लिए कार ना रोकने पर एक शख्‍स की गोलीमार कर हत्या कर दी। इस मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं यूपी सरकार के सिंचाई मंत्री ने विवेक तिवारी की हत्या को लेकर एक बेहद ही विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, एनकाउंटर में कोई गलती नहीं हुई है। उसी को गोली लगी है जो वास्तव में अपराधी है, जो गलती करेगा उसे सजा मिलेगी।

देखिए एनकाउंटर में योगी सरकार में ऐसी कोई गलती नहीं हो रही है

देखिए एनकाउंटर में योगी सरकार में ऐसी कोई गलती नहीं हो रही है

जब पत्रकार ने यूपी के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह से विवेक की हत्या और यूपी पुलिस द्वारा किए जा रहे एनकाउंटर पर सवाल किए तो उन्होंने कहा कि, 'देखिए एनकाउंटर में योगी सरकार में ऐसी कोई गलती नहीं हो रही है। गोली उन्हीं को लग रही है जो वास्तव में अपराधी हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में जो गुंडाराज था, माफिया राज था वही तीन-तड़ाम कर रहे हैं। बाकी सब ठीक-ठाक है। अपराधी पर कोई समझौता नहीं है। जो आपने सवाल किया है, देश का और प्रदेश का दोनों का सौभाग्य है। वाराणसी का और सौभाग्य है, यहां से सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जहां से राजाओं का राज्य समाप्त होता है वहां से योगीराज शुरू होता है। न्याय सबको, तुष्टीकरण किसी को नहीं। जो गलती करेगा उसको दंड मिलेगा, किसी भी हाल में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना ने CBI जांच की मांग की

विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना ने CBI जांच की मांग की

इस मामले पर डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि, यह काफी दुखद है कि एक व्यक्ति को 2 कॉन्स्टेबल ने गोली मार दी। कॉन्स्टेबल का कहना है कि ऐसा उसने सेल्फ डिफेंस में किया लेकिन सेल्फ डिफेंस में इस हद तक आगे बढ़ना सही नहीं है और हमने एक केस दर्ज कर लिया है। यह पूरी तरह एक अपराध है। वहीं मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले की CBI जांच की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने 1 करोड़ मुआवजा और पुलिस विभाग में एक नौकरी की भी मांग की है।

 मैं उन्हें गोली नहीं मारी

मैं उन्हें गोली नहीं मारी

वहीं इस मामले में आरोपी पुलिस कर्मी प्रशांत चौधरी मीडिया के सामने आया है। उसने कहा कि, मैं उन्हें गोली नहीं मारी। गोली गलती से चल गई थी। उसने मुझे कार से टक्कर मारी और मुझे मारने की नीयत से तीन बार कार चढ़ाने की कोशिश की। मैं मांग करता हूं मेरी भी एफआईआर रजिस्टर्ड करायी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+