UP Investors Summit 2018: 3 साल में पैदा करेंगे 40 लाख रोजगार- CM योगी आदित्यनाथ
लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश में निवेश और बेहतर कारोबार के इरादे से यूपी इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ है , जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। ये समिट दो दिन तक चलेगी, जिसमें कुल 30 सत्र होंगे। इस समिट में मुकेश अंबानी, रतन टाटा, गौतम अडानी समेत देश के 5000 बड़े उद्योगपति समेत दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं।

इस कार्यक्रम में बोलते हुए राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस प्रोग्राम का मुख्य लक्ष्य राज्य को बेरोजगारी के दंश से बाहर निकालना है और मैं वादा करता हूं कि हम इस लक्ष्य में जरूर सफल होंगे। पीएम मोदी ने हमेशा देश के विकास की बात कही है और कहा है कि विकास का रास्ता यूपी से होकर ही गुजरेगा और इसी कारण अब प्रदेश को विकास की बातें नहीं बल्कि विकास करना है।
तीन साल में 40 लाख रोजगारों का सृजन करना है
सीएम ने कहा कि मात्र तीन साल में ही यहां 40 लाख रोजगार पेदा होंगे और वो दिन अब दूर नहीं है। हमारा लक्ष्य अगले तीन साल में 40 लाख रोजगारों का सृजन करना है, इसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है और हम इसमें जरूर सफल होंगे।
हमारा मुख्य फोकस एग्रो, डेयरी, फूड प्रोसेस, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे बड़े क्षेत्रों पर: सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समिट में हमारा मुख्य फोकस एग्रो, डेयरी, फूड प्रोसेस, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे बड़े क्षेत्रों पर है। पिछले 11 महीने में कानून का राज स्थापित किया है, गुंडागर्दी पर नकेल कसी गई है। प्रदेश में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए काम किया गया है और मुझे लगता है कि जनता भी इसलिए खुश है। हमारे प्रदेश में से 10 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है, लखनऊ में मेट्रो चल रही है। कानपुर-मेरठ में मेट्रो का काम चल रहा है, वहीं गोरखपुर और वाराणसी में भी मेट्रो का काम आगे बढ़ाया जा रहा है , पर्यटन को बढ़ावा मिला है, तो यह विकास ही तो है।
नई पर्यटन नीति को हम आपके सामने लेकर आए हैं: #UPCM श्री #YogiAdityanath #UPInvestorsSummit pic.twitter.com/yeoUCy0MgD
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) February 21, 2018












Click it and Unblock the Notifications