पत्नी-बेटे को खोने के बाद 'वृक्ष मैन' ने तैयार किया 40000 पेड़ों का जंगल, प्रियंका ने ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से किए गए एक ट्वीट के बाद एक किसान सुर्खियों में आ गया। इस किसान का नाम है भैयाराम यादव जो कि बुंदेलखंड क्षेत्र के चित्रकूट जिले के भरतपुर गांव के रहने वाले हैं। 55 साल के भैयाराम यादव ने अपने गांव की 50 हेक्टेयर बंजर भूमि पर पौधे लगाकर जंगल खड़ा कर दिया है। इस बंजर भूमि को जंगल का रूप देने में भैयाराम को उनकी मेहनत और लगन के लिए अब सराहा जा रहा है।

प्रियंका गांधी बोली- भैयाराम ने साबित कर दिया कि जीवन में...

प्रियंका गांधी बोली- भैयाराम ने साबित कर दिया कि जीवन में...

जब यह बात प्रियंका गांधी वाड्रा को पता चली तो उन्होंने बुधवार को एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा चित्रकूट की सूखी, ऊबड़-खाबड़ जमीन पर 40 हजार वृक्षों का जंगल खड़ा करने वाले 'वृक्ष पुरुष' भैयाराम यादव ने ये साबित कर दिया कि जीवन में कुछ भी असम्भव नहीं है। उम्मीद है कि आपकी संतानों की प्यास बुझाने के लिए एक हैंडपंप जल्दी लगेगा। प्रियंका के इस ट्वीट के बाद से अब भैयाराम सुर्खियों में आ गए हैं।

पत्नी और बेटे की हो चुकी है मौत

पत्नी और बेटे की हो चुकी है मौत

मीडिया से बात करते हुए भैयाराम कहते हैं कि साल 2001 में मेरी पत्नी बच्चे को जन्म देने के दौरान गुजर गई और बाद में मेरा बेटा सात साल की उम्र में चल बसा। उसकी मौत चिकित्सा उपचार की कमी के वजह से हुई। मैंने अवसाद की वजह से अपना घर छोड़ दिया और चित्रकूट में घूमना शुरू कर दिया।' जगल में घूमने के बाद उन्होंने वन विभाग का एक नारा पढ़ा, जिसमें लिखा था 'एक पेड़ सौ बेटों के समान है', इसी नारे को पढ़ने के बाद उसका मन बदल गया और वह वापस घर लौट आए।

शुरू में लोगों ने पागल कहा था

शुरू में लोगों ने पागल कहा था

इसके बाद गांव के बाहर एक झोपड़ी बनाई और पौधे लगाना शुरू कर दिया। शुरुआत में लोगों ने उन्हें पागल कहा लेकिन कुछ समय बाद लोगों ने उनके कार्य का समर्थन देना शुरू कर दिया। भैयाराम कहते है कि उन्होंने शुरू में 40 पौधे लगाए, इसके बाद धीरे-धीरे पौधे लगाने की संख्या बढ़ती गई और अब 40 हजार वृक्ष तैयार हो गए हैं। भैयाराम ने कहा कि भगवान ने उनसे एक बेटा छीना लेकिन वो अब इन हजारों पौधों के पिता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+