सपा की हार पर अमर सिंह का तंज-रामगोपाल हो गए ठनठन गोपाल.. मेंटल अस्पताल चले जाना चाहिए
बीजेपी गठबंधन 154 सीटें जीत चुका है। एसपी-कांग्रेस गठबंधन के खाते में 27 तो बीएसपी के खाते में 7 सीटें आ चुकी हैं।
नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनावों में जिस तरह से बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला है उसे देखकर सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों ही पार्टियों को सांप सूंघ गया है।
इस बारे में बात करते हुए सपा से निकाले गए और अखिलेश यादव के लविंग अंकल अमर सिंह ने कहा है कि हार की जिम्मेदारी अखिलेश यादव को लेनी चाहिए, शायद वो गठबंधन नहीं करते तो जितनी पाए हैं उससे दूनी सीट लेकर आते या सवा सौ सीट के आस-पास होते लेकिन अफसोस..जिद के आगे किसी की नहीं सुनी और भुगत लिया।
भईया रामगोपाल हो गए ठनठन गोपाल..
उन्होंने तंज कसते हुए कहा...अकेले लड़ते तो कुछ और गुल खिलाते भईया। अमर सिंह ने रामगोपाल यादव को भी नहीं छोड़ा उन्होंने कहा कि भईया रामगोपाल हो गए ठनठन गोपाल.. मेंटल अस्पताल चले जाना चाहिए, ये हार अहंकार और जिद की है, जो सपा को ले डूबी।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा के सभी चुनावी सर्वेक्षणों को ध्वस्त करते हुए कुल 403 सीटों में से 315 पर बीजेपी गठबंधन जीत रहा है जबकि 66 पर एसपी-कांग्रेस गठबंधन, 17 पर बीएसपी और 5 पर अन्य या तो आगे हैं या जीत चुके हैं।
सपा को हो गया डब्बा गोल
बीजेपी गठबंधन 154 सीटें जीत चुका है। एसपी-कांग्रेस गठबंधन के खाते में 27 तो बीएसपी के खाते में 7 सीटें आ चुकी हैं।













Click it and Unblock the Notifications