केशव प्रसाद मौर्य बोले- प्रियंका गांधी सिर्फ सोशल मीडिया की नेता, उनका नाम ही 'प्रियंका ट्विटर वाड्रा'

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को वो जमीन पर कोई प्रभावी नेता नहीं मानते हैं। मौर्य ने शनिवार को कहा कि सोशल मीडिया पर उनको बड़े राष्ट्रीय नेता के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है लेकिन सच्चाई ये है कि जमीन पर ऐसा नहीं है। अगर उनका जमीन प्रभाव होता तो उनकी तमाम मेहनत के बावजूद अमेठी से राहुल गांधी चुनाव नहीं हार जाते।

हमने उनका नाम रखा है 'प्रियंका ट्विटर वाड्रा'

हमने उनका नाम रखा है 'प्रियंका ट्विटर वाड्रा'

केशव प्रसाद मौर्य ने तंजिया लहजे में कहा, मैं उन्हें गंभीरता से नहीं लेता हूं। हमने तो उनका नाम ही 'प्रियंका ट्विटर वाड्रा' रखा है क्योंकि वो ट्विटर पर ही सक्रिय हैं। वो हर रोज दो-तीन दिन ट्वीट करती हैं और मीडिया उसी को दिखाया जाने लगता है। मौर्य ने कहा, 2019 के लोकसभा चुनाव में वह उस समय के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव प्रचार के लिए दिन रात अमेठी में रहं लेकिन वो स्मृति ईरानी से हार गए। ये उनकी स्थिति बताता है।

अच्छा नहीं देख पा रहे कांग्रेस नेता

अच्छा नहीं देख पा रहे कांग्रेस नेता

मौर्य ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के सारे कामों में गलती ही देखती है और सरकार पर आरोप ही लगाना चाहती है तो इसका कुछ नहीं किया जा सकता है। यह दृष्टि दोष है, कांग्रेस के नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को अपनी आंखों की जांच करवानी चाहिए और चश्मा पहनना चाहिए। मौर्य ने कहा, कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपना आधार खो चुकी है। वहीं कांग्रेस महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ को नहीं देखना चाहती है। वहां भी उनकी जमीन खिसक रही है।

उत्तर प्रदेश में लगातर सक्रिय हैं प्रियंका

उत्तर प्रदेश में लगातर सक्रिय हैं प्रियंका

प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की राजनीति में बीते करीब एक साल से काफी सक्रिय हैं। वो उत्तर प्रदेश में किसानों की आत्महत्या, लॉकडाउन में पुलिस का रवैया और मजदूरों के मुद्दे को लेकर लगातार बोल रही हैं। उत्तर प्रदेश के मजदूरों के लिए एक हजार बसों का इंतजाम भी उन्होंने किया था, जिनको बाद में यूपी सरकार ने एंट्री नहीं दी थी। इसी को लेकर कांग्रेस उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष को भी गिरफ्तार किया गया था। इस पर कई दिनों तक भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+