इस बाद दिवाली में फूटेंगे अमर सिंह की फुलझड़ी और राम गोपाल की लाल मिर्ची
बाजार में 'अमर सिंह की फुलझड़ी' से लेकर ''राम गोपाल की लाल मिर्ची जैसे तमाम पटाखे मौजूद है।
इलाहाबाद। इस बार यूपी की दिवाली खास है। सपा में जारी कलह का असर दिवाली के बाजार पर भी पड़ा है। सपा की रार का असर पटाखों पर दिखने लगा है। बाजार में 'अमर सिंह की फुलझड़ी' से लेकर ''राम गोपाल की लाल मिर्ची जैसे तमाम पटाखे मौजूद है।

लोग इन पटाखों को खूब पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है 'समाजवादी टैग वॉर बम'। लोगों की डिमांड सबसे ज्यादा 'मोदी बम' को लेकर है, लेकिन सपा के पटाखों को युवा बेहद पसंद कर रहे हैं। इसी मांग को देखते हुए पटाखा उद्योग ने सपा की रार पर और भी पटाखे मार्केट में उतारने का फैसला किया हैा। माना जा रहा है कि अगले दो दिनों में सपा के पारिवारिक कहल पर और भी कई नए-नए पटाखे बाजार में उतार दिए जाएंगे।
वहींइस बार लोग सर्जिकल स्ट्राइक के पटाखों को भी खूब पसंद कर रहे हैं। चाइनीज बहिष्कार का असर पटाखा उद्योग पर भी देखने को मिल रहा है। लोग मेड इन चाइना पटाखों से तौबा कर रहे हैं। लोग चाइनीज पटाखों को लेने से मना कर रहे हैं। सबसे ज्यादा युवा इसे लेकर गंभीर है।












Click it and Unblock the Notifications