'चिरकुट नेताओं....' वाले अखिलेश यादव के बयान पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने क्या कहा? देखिए Video

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर गुरुवार को जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस धोखेबाज तक कह दिया है। अखिलेश के निशाने पर खासकर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय हैं, जिनके लिए उन्होंने 'चिरकुट' जैसे शब्द का भी इस्तेमाल कर दिया है।

अब अखिलेश के बयानों का जवाब देने के लिए अजय राय सामने आए हैं। उन्होंने इंडिया ब्लॉक में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर पैदा हुई तलखी को भांपते हुए काफी सधी हुई प्रतिक्रिया देने का कोशिश की है।

ajay rai on akhilesh yadav

Recommended Video

    'चिरकुट नेताओं....' वाले अखिलेश यादव के बयान पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने क्या कहा?

    'मुझे जो भी गाली देनी है...'
    अजय राय ने अखिलेश यादव के बयान के जवाब में कहा है 'मैं साधारण सा आदमी हूं.....मेरे लिए वे कोई भी शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं.....मैं कांग्रेस का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं.....कांग्रेस के लिए काम करता हूं.....उन्होंने (अखिलेश यादव) मेरे लिए जिस भी शब्द का इस्तेमाल किया है....मैं उसे स्वीकार करता हूं....हाथ जोड़कर कहता हूं कि अगर भाजपा को हराना है तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस का समर्थन करिए.....मुझे जो भी गाली देनी है...आप मुझे गाली दे दीजिए....'

    घोसी की तरह मध्य प्रदेश में कांग्रेस का समर्थन करे सपा- अजय राय
    उन्होंने आगे कहा कि 'जिस तरह से धैर्य के साथ हम लोगों ने घोसी में उन्हें सहयोग किया, उसी प्रकार उन्हें मध्य प्रदेश में हमें सहयोग करना चाहिए....और अगर कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी को हराना है तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस का साथ दीजिए....... ।' गौरतलब है कि हाल ही में यूपी में हुए घोसी विधानसभा उपचुनाव में इंडिया ब्लॉक ने सपा को समर्थन किया था और अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे।

    अखिलेश यादव ने अजय राय की हैसियत पर उठाया था सवाल
    इससे पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा था कि कांग्रेस के 'प्रदेश अध्यक्ष की कोई हैसियत नहीं है।' उन्होंने कहा था कि 'इंडिया गठबंधन के बारे में वे (अजय राय) वे क्या जानते हैं। उनकी हैसियत क्या है, जो इस तरह की बात बोल रहे हैं।'

    कांग्रेस के लोग बीजेपी से मिले हुए लोग हैं- अखिलेश यादव
    उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन नहीं करना था तो मध्य प्रदेश में सपा के नेताओं के साथ देर रात तक कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेता बैठक क्यों कर रहे थे। वो बोले, 'इसका मतलब ये हुआ कि आप दूसरे दलों को बैठाकर के बेवकूफ बना रहे हैं क्या.....कांग्रेस के लोग बीजेपी से मिले हुए लोग हैं.....'

    कांग्रेस पर धोखा देने का लगाया आरोप
    अखिलेश ने कहा है कि अगर उन्हें जानकारी होती कि इंडिया गठबंधन प्रदेश स्तर के लिए नहीं है तो वे सपा नेताओं को कमलनाथ या दिग्विजय के पास नहीं भेजते। उन्होंने कहा कि 'मुझे ये भरोसा होता कि कांग्रेस पार्टी के लोग धोखा देंगे तो मैं उनकी बातों पर भरोसा नहीं करता.....'। उन्होंने दावा किया है कि उनसे कहा गया था कि 6 सीटों पर सपा के लिए विचार किया गया है।

    'अपने चिरकुट नेताओं से हमारी पार्टी के बारे में न बोलवाएं......'
    इसके बाद अखिलेश ने कहा, 'मैं आपके माध्यम से कांग्रेस पार्टी को कहना चाहता हूं कि अपने चिरकुट नेताओं से हमारी पार्टी के बारे में न बोलवाएं......।' बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में सपा ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसी की वजह से इंडिया ब्लॉक में शामिल दोनों दलों में यह मतभेद उभर आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+