UP कांग्रेस चीफ अजय लल्लू को मिली जमानत, लखनऊ पुलिस ने फिर लिया हिरासत में

आगरा। महामारी एक्ट उल्लंघन मामले में आगरा के पास राजस्‍थान बॉर्डर से गिरफ्तार किए गए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के चीफ अजय कुमार लल्लू को बुधवार को आगरा में न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट अनुकृति संत की कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद अजय कुमार लल्लू को 20- 20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर 16 जुलाई तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी गई। उनके साथ उपाध्यक्ष प्रदीप माथुर, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल को भी कोर्ट ने जमानत दी है।

 UP Congress President Ajay Kumar Lallu has been granted interim bail by a court in Agra

Recommended Video

    UP Bus Politics: Congress State President Ajay Kumar Lallu समेत कई नेता गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश-राजस्थान बॉर्डर पर कांग्रेस की बसों को प्रवेश नहीं मिलने के कारण अजय कुमार उर्फ लल्लू सहित कुछ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था और आगरा में पुलिस लाइन में रखा था। उन पर लॉकडाउन के उल्लंघन की धारा और महामारी एक्ट लगाया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस लाइन और पूर्व एमएलसी को एत्माद्दौला थाने में रखा गया। उनके साथ हिरासत में लिए अन्य नेताओं को पुलिस ने देर रात छोड़ दिया था।

    वहीं लखनऊ से आई पुलिस फोर्स जमानत मिलते ही अजय कुमार लल्‍लू को अपने साथ ले गई। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष के खिलाफ लखनऊ में बस नंबर की फर्जी सूची के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। हजरतगंज थाने में आईपीसी की धारा 420/467/468 के तहत प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

    बता दें कि, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए प्रदेश सरकार से एक हजार बसों को चलाने की अनुमति मांगी थी। प्रदेश सरकार ने इसकी अनुमति दे दी थी। लेकिन सरकार की कई तरह की आपत्तियों के चलते बसें यूपी के बॉर्डर में नहीं घुस सकी। जिसके बाद यूपी कांग्रेस चीफ अजय लल्लू ने धरना प्रदर्शन किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+