CM योगी बोले 'कांग्रेस हनुमान की पूजा नहीं, टीपू सुल्तान की पूजा करती है'

Recommended Video

    Yogi Adityanath का Congress पर तंज, कहा-Hanuman नहीं Tipu Sultan को पूजते हैं | वनइंडिया हिंदी

    बेंगलूरू। कर्नाटक में अगले साल विधानसभा का चुनाव होने वाले हैं। भाजपा ने इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक के चुनावों को देखते हुए बड़ा बयान दिया है। आपको बता दें कि हाल ही में गुजरात और हिमाचल में हुए विधानसभा चुनावों में योगी आदित्यनाथ ने कई रैलियां की थी। गुरुवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक के हुबली में एक परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लिया।

    ये हनुमान की पूजा नहीं करते, टीपू सुल्तान की पूजा करते हैं

    ये हनुमान की पूजा नहीं करते, टीपू सुल्तान की पूजा करते हैं

    हुबली में रैली को संबोधित सीएम योगी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। कर्नाटक में पिछले दिनों टीपू सुल्तान की जयंती मनाए जाने के मुद्दे पर बोलते हुए योगी ने कहा, 'ये हनुमान की पूजा नहीं करते, टीपू सुल्तान की पूजा करते हैं। यही इनकी मानसिकता का अंतर है।' सीएम योगी ने सिद्धरमैया सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रदेश में जिस तरह हिंदुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है, इससे साबित होता है कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है।

    कर्नाटक भी कांग्रेस को खारिज कर देगा

    कर्नाटक भी कांग्रेस को खारिज कर देगा

    सीएम योगी ने अपने भाषण में कर्नाटक को हनुमान जी की भूमि बताया। योगी ने कहा कि, प्रदेश सरकार हनुमान जयंती ना मनाकर टीपू सुल्तान की जंयती मना रही है। सीएम योगी ने कहा कि गुजरात और हिमाचल ने कांग्रसे को खारिज कर दिया है और अब आने वाले चुनावों में कर्नाटक भी कांग्रेस को खारिज कर देगा। इसके बाद कोई टीपू सुल्तान की पूजा करने वाला नहीं बचेगा।

    कांग्रेस को विरासत में जो माफियाराज मिला है

    कांग्रेस को विरासत में जो माफियाराज मिला है

    योगी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, 'कांग्रेस को विरासत में जो माफियाराज मिला है, राहुल गांधी उसे पूरे देश में लागू करना चाहते हैं।' कर्नाटक में कांग्रेस शासन में अराजकता फैली हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+