अखिलेश के आरोप पर सीएम योगी बोले- अराजकता न फैले, इसलिए विश्वविद्यालय जाने से रोका गया
नई दिल्ली। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी जा रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को लखनऊ प्रशासन ने एयरपोर्ट पर ही रोक दिया। बता दें कि अखिलेश यादव इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। प्रशासन की ओर से रोके जाने के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश यादव के आरोप के बाद अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है।

अखिलेश को रोके जाने पर सीएम योगी का जवाब
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सपा को अपनी अराजकतावादी गतिविधियों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने उनसे अनुरोध किया था कि छात्र संगठनों के बीच विवाद के कारण उनकी यात्रा कानून और व्यवस्था की समस्या पैदा कर सकती है। इसलिए सरकार ने यह कदम उठाया है। बता दें कि अखिलेश यादव को एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद वहां सैकड़ो कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए।
अखिलेश यादव ने क्या कहा?
अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा है कि बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया। पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे। छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एक मात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है। एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सरकार इतनी डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई-अड्डे पर रोका जा रहा है। वैसे अखिलेश यादव को एयरपोर्ट रोके जाने के बाद से यूपी में राजनीति एक बार फिर गरमा गई है।
सामने आया विश्वविद्यालय का लेटर
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने कल समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के निजी सचिव को पत्र लिखकर सूचित किया था कि विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में राजनेताओं को अनुमति नहीं है। यह लेटर भी अब सामने आ गया है। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि क्या विश्वविद्यालय के लेटर को दरकिनार करते हुए अखिलेश यादव यूनिवर्सिटी जाना चाह रहे थे या फिर मामला कुछ और ही है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह












Click it and Unblock the Notifications