दिल्ली में चीफ सेक्रेटरी के साथ दुर्व्यहार पर बोले CM योगी- एक गिरोह की तरह काम कर रही है केजरीवाल सरकार

दिल्ली में चीफ सेक्रेटरी के साथ दुर्व्यहार के मामले में अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर मनमानी करने और एक गिरोह की तरह कार्य करने का आरोप लगाया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आम आदमी पार्टी जिस तरीके से दिल्ली के अंदर कार्य कर रही है वो सरकार की कार्य पद्धति नहीं है।

गिरोह जैसे काम कर रही है आप की सरकार: योगी

गिरोह जैसे काम कर रही है आप की सरकार: योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'दिल्ली में आज जो घटना चीफ सेक्रेटरी के साथ हुई है ये दुर्भाग्यपूर्ण और दुख:द घटना है। इस प्रकार की घटनाओं को रोक जाना चाहिए। सिस्टम एक टीम की तरह चलती है। ये किसी एक व्यक्ति के इशारे पर नहीं चल सकती है। आप जबरन किसी से किसी पर हस्ताक्षर नहीं करा सकते। आम आदमी पार्टी जिस तरीके से दिल्ली के अंदर कार्य कर रही है वो सरकार की कार्य पद्धति नहीं है। वो एक गिरोह जैसा चला रही है।'

सरकारे ऐसे नहीं चलती हैं: योगी

सरकारे ऐसे नहीं चलती हैं: योगी

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, 'ऐसे में सरकारें नहीं चलती हैं। ये तो एक टीम वर्क है और उस टीम वर्क के साथ जब हम लोग चलेंगे तो ही हम लोगों के आकांक्षाओं पर खरे उतर पाएंगे अन्यथा वरना अगर सरकार, जनप्रतिनिधि, शासन सभी अपनी चलाएंगे तो कोई रिजल्ट नहीं सामने आने वाला है।'

क्या है पूरा विवाद?

क्या है पूरा विवाद?

बता दें कि दिल्ली के मुख्य सचिव, अंशु प्रकाश ने मंगलवार को ये आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर उनके साथ कुछ आप विधायकों ने धक्का-मुक्की की और उनके साथ बदसलूकी की। अंशु प्रकाश का कहना है कि इस दौरान सीएम केजरीवाल ने अपने विधायकों को रोकने की कोशिश नहीं है और मेरे साथ बदसलूकी होते देखते रहे। अंशु प्रकाश ने अब इस मामले में दिल्ली पुलिस में आप विधायकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी तरफ अंशु प्रकाश के समर्थन में दिल्ली के अन्य आईएएस अधिकारियों ने मामले की जांच होने तक हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+