मजेंटा मेट्रो लाइन के उद्घाटन पर सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐलान, कानपुर और आगरा में लाने जा रहे हैं मेट्रो
नई दिल्ली। क्रिसमस के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास तोहफा देते हुए बोटैनिकल गार्डन से कालकाजी मंदिर तक जाने वाली मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने इसमें सवारी भी की और ओखला बर्ड सेंचुरी तक सफर भी किया। इस खास मौके पर अंधविश्वास को पीछे छोड़ते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शिरकत की। इससे पहले यूपी के सीएम नोएडा आने से बचते रहे हैं लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद लोगों को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि हम लोग इसी वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश के कानुपर और आगरा में मेट्रो लाने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनाने की बात भी कही है।

बुंदेलखंड के लिए एक्सप्रेस-वे बनाने का ऐलान
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा लक्ष्य एक ही है कि हम लोगों के कल्याण और उत्थान के मार्ग प्रशस्त करने के लिए अपने पुरुषार्थ का हरसंभव उपयोग करें। प्रधानमंत्री मोदी का देश के किसी भी राज्य में आना उस राज्य के लिए उपलब्धि होती है। इस अत्याधुनिक मेट्रो के संचालन के लिए पीएम मोदी का नोएडा आना हम सबके लिए गर्व की बात है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेस-वे में घर खरीदारों के हितों को संरक्षण देने का कानून भी उनके नेतृत्व में बना है।

कानुपर और आगरा में लाने जा रहे हैं मेट्रो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि क्षेत्रीय और आर्थिक विषमता दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को लेकर आ रही है। हम लोग इसी वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश के कानुपर और आगरा में मेट्रो लाने जा रहे हैं। सीएम योगी ने आगे कहा कि ग्रेटर नोएडा के जेवर में एयरपोर्ट का काम शुरू है, इसे तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। गन्ना किसानों को पहली बार 14 दिनों के भीतर गन्ना भुगतान सुनिश्चित किया गया है।

'पीएम मोदी का नोएडा आना हमारे लिए गर्व की बात'
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि पहले बिजली की आपूर्ति सिर्फ 5 जिलों तक ही सीमित थी, हमारी सरकार आने के बाद हम लोगों की बिजली की आपूर्ति को सभी 75 जिलों तक सुनिश्चित कराया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का हमेशा लक्ष्य रहता है कि बिना किसी भेदभाव के महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों को केंद्र में रखकर योजनाओं को आगे बढ़ाना चाहिए। हमारी सरकार इसी को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रही है।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
Jewar Airport: कल खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी की भूमिका के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन?












Click it and Unblock the Notifications