तीन तलाक बिल पर बोले योगी, महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है ये कानून

लखनऊ। विपक्ष के कड़े ऐतराज के बीच मंगलवार को तीन तलाक बिल राज्यसभा से पास हो गया। राज्यसभा में बिल के समर्थन में 99, जबकि विरोध में 84 वोट पड़े। इस बिल के पास हो जाने के बाद जल्द ही कानून का शक्ल ले लेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बिल पास होने का स्वागत किया है। सीएम योगी ने कहा, बिल का विरोध कर रहे कांग्रेस और उसके सहयोगियों, एसपी और बीएसपी का पर्दाफाश हो गया है।

UP CM Yogi Adityanath on Triple Talaq Bill, says Bill which is a symbol of women dignity

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नारी गरिमा की रक्षा के लिए तीन तलाक बिल का पास होना जरूरी था। यह भारतीय संसद के लिए बड़ा ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। योगी ने कहा, दुर्भाग्य से जो लोग महिला सशक्तीकरण के लिए बोलते थे, उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में बिल का विरोध किया, एक ऐसा बिल जो महिला सम्मान का प्रतीक है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों, एसपी और बीएसपी का पर्दाफाश हो गया है

वहीं बिल पास होने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर सभी सांसदों का आभार जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'पूरे देश के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि, पूरे देश के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। आज करोड़ों मुस्लिम माताओं-बहनों की जीत हुई है और उन्हें सम्मान से जीने का हक मिला है। सदियों से तीन तलाक की कुप्रथा से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को आज न्याय मिला है। इस ऐतिहासिक मौके पर मैं सभी सांसदों का आभार व्यक्त करता हूं।

राज्यसभा से तीन तलाक बिल पास होने के बाद कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि मैं समझता हूं कि इस देश के अंदर किसी भी फैमिली लॉ को लेकर एक बहुत बड़ा झटका है। उन्होंने कहा कि सिविल लॉ को क्रिमिनल लॉ बनाया गया है। यह एक ऐतिहासिक भूल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+