जयाप्रदा को लेकर आजम खान के बयान पर बवाल, योगी आदित्यनाथ ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कई नेताओं ने मर्यादा की सीमाएं लांघी हैं। रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े रहे सपा प्रत्याशी आजम खान ने बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की, जिसपर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, बीजेपी ने आजम खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आजम खान के इस बयान को लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा है।

अखिलेश-मायावती की चुप्पी शर्मनाक- योगी आदित्यनाथ
आजम खान के आपत्तिजनक बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने निशाना साधते हुए कहा, 'इससे समाजवादी पार्टी की सोच और संस्कृति का पता चलता है। सपा अध्यक्ष और उनकी सहयोगी मायावती, जो एक महिला भी हैं, उनकी चुप्पी शर्मनाक है।' योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, आजम खान का बयान बेहद अपमानजनक है, ये उनकी सस्ती मानसिकता को दर्शाता है।'
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज
आजम ने जयाप्रदा पर की थी अमर्यादित टिप्पणी
आजम खान ने रामपुर की एक चुनावी सभा में बेहद अमर्यादित टिप्पणी की थी। आजम खान ने कहा कहा था, 'जिसको हम उंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिनसे प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे। मैं तो 17 दिन में पहचान गया कि ....।' इस बयान के बाद सियासत गरमा गई थी।

सुषमा स्वराज ने भी मुलायम सिंह यादव को घेरा
सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर आजम खान पर हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को घेरा। सुषमा स्वराज ने लिखा, 'मुलायम भाई -आप पितामह हैं समाजवादी पार्टी के। आपके सामने रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा है। आप भीष्म की तरह मौन साधने की गलती मत करिये। चुनाव आयोग ने भी आजम खान के इस बयान का संज्ञान लेते हुए रामपुर के डीएम से रिपोर्ट मांगी है जबकि महिला आयोग ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आजम खान को चुनाव लड़ने से रोकने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications