मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर रखा गया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत काफी खराब है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। आनंद सिंह बिष्ट की हालत काफी गंभीर है, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, वहीं रविवार को उनका डायलसिस भी कराया गया। जानकारी के अनुसार आनंद सिंह बिष्ट के लीवर और किडनी में दिक्कत बढ़ने की वजह से 13 मार्च को उन्हें एस्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम योगी आदित्यनाथ के पिता का इलाज कर रही है और फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दरअसल सोशल मीडिया पर रविवार को मुख्यमंत्री के पिता को लेकर अलग-अलग अफवाह भरी खबरें साझा की जा रही थी, लेकिन एम्स के सूत्रों ने इसकी खंडन करते हुए कहा है कि आनंद सिंह बिष्ट की हालत स्थिर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को मुख्यमंत्री के पिता ने डिहाइड्रेशन व बीपी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया या था. जहां पर वरिष्ठ डॉक्टर मोहम्मद अकरम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री के पिता को यहां 9 फरवरी को भर्ती कराया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
