Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी के सीएम ने सपा नेता अखिलेश को किया फोन, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली- बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन करके सबको चौंका दिया। जानकारी के मुताबिक योगी ने ये फोन सपा कार्यकर्ताओं की ओर से बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा इंतजामों में खलल डालने पर नाराजगी जाहिर करने के लिए किया है। क्योंकि, पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो-बार प्रदेश के दौरे पर आए और दोनों ही बार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके सुरक्षा इंतजामों को चुनौती देते हुए काले झंडे दिखाने की कोशिश की थी। हालांकि, दोनों ही बार सुरक्षाकर्मियों ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। अब सीएम ने अखिलेश यादव से कहा है कि भविष्य में ऐसा हुआ तो एसपीजी काफी सख्त कार्रवाई कर सकती है।

यूपी के सीएम ने सपा नेता अखिलेश को किया फोन

यूपी के सीएम ने सपा नेता अखिलेश को किया फोन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अचानक प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन मिला दिया। इस दौरान योगी ने अखिलेश यादव से हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्रकूट दौरे का हवाला दिया और उनकी सुरक्षा में खलल डालने की कोशिश पर सख्त चिंता जाहिर की। दरअसल, पिछले 29 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेवे की आधारशिला रखने के लिए चित्रकूट पहुंचे तभी समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने काले झंडे दिखाने की कोशिश की थी। हालांकि, पीएम मोदी के सुरक्षाकर्मियों ने उसे फौरन धर-दबोचा और उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक सीएम योगी ने इसी मसले पर सपा के मुखिया से अपनी नाराजगी जताई है।

अखिलेश ने सीएम को दिया भरोसा

अखिलेश ने सीएम को दिया भरोसा

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव से कहा है कि वो पार्टी कार्यकर्ताओं से कहें कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में खलल डालना बंद करें, नहीं तो भविष्य में एसपीजी ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि सपा सुप्रीमो ने मुख्यमंत्री को बताया है कि कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के किसी कार्यक्रम में बाधा डालने का कोई निर्देश नहीं था और उन्होंने भरोसा दिया है कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच ये संदेश देंगे कि इस तरह के प्रदर्शनों से बचें। ये भी बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव ने इस बातचीत के दौरान सीएम से उनके लोगों को परेशान करने का आरोप भी लगाया है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई इस बातचीत की पुष्टि करते हुए यूपी सरकार के सूचना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा है कि ये कोई पहली घटना नहीं है। प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर सीएम पहले भी सपा अध्यक्ष से बात कर चुके हैं। गौरतलब है कि बीते महीने 16 फरवरी को भी वाराणसी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के सामने एक सपा कार्यकर्ता अजय यादव कूद गया था। हाथों में काली जैकेट लेकर उसके कूदते ही अफरातफरी मच गई। जब तक उसे पकड़ने के लिए एसपीजी की गाड़ी रुकती यूपी पुलिस के जवानों ने पहले ही उसे कब्जे में लिया था। माना जा रहा है कि बार-बार हो रही इस घटनाओं के मद्देनजर ही मुख्यमंत्री योगी ने अखिलेश यादव से बातचीत की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+