यूपी सीएम की मुंबई यात्रा पर बौखलाई शिवसेना ने मिर्जापुर की तुलना पीओके से की, योगी को बोली साधु महाराज

यूपी सीएम की मुंबई यात्रा पर बौखलाई शिवसेना ने मिर्जापुर की तुलना पीओके से की, योगी को बोली साधु महाराज

मुंबई। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की मुंबई यात्रा को लेकर शिवसेना की बौखलाहट बढ़ती जा रही है। सीएम योगी के दौरे के बाद से शिवसेना लगातार यूपी सरकार पर हमले बोल रही है। शिवसेना ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुंबई यात्रा पर सवाल उठाए हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति के मामले में यूपी के मिर्जापुर की तुलना पीओके से की है।

Recommended Video

    UP Film City: Shivsena ने सामना में कसा तंज, Siddharth Nath Singh ने किया पलटवार | वनइंडिया हिंदी
    yogi

    पीओके और मिर्जापुर की कानून-व्यवस्था की स्थिति अलग नहीं है

    शिवसेना ने कहा यूपी के मिर्जापुर की कानून व्यवस्था पीओके से अलग नहीं है। यह अभिनेत्री कंगना रनौत पर किया गया हमला है, जिन्होंने शिवसेना सरकार पर हमला करने के लिए मुंबई की तुलना पीओके से की थी।सामना के संपादकीय में शिवेसेना ने लिखा है,"एक अभिनेत्री (कंगना रनौत) ने मुंबई की तुलना पीओके से की है। इसलिए, यह अभिनेत्री भाजपा की बहन बन गई है। अब उसी मुंबई में भाजपा के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने राज्य का विकास करने के लिए निवेश करने के लिए पहुंचते हैं, समय कैसे बदलता है।" समय के अनुसार बदला लिया जाता है। यह मुंबई की शान है। पीओके और मिर्जापुर की कानून-व्यवस्था की स्थिति अलग नहीं है। यूपी में कानून-व्यवस्था बनाए रखें, यह मायानगरी बन जाएगा। "

    यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ साधु महाराज का नाम दिया

    संपादकीय में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ साधु महाराज का नाम दिया गया है। संपादकीय में कहा गया है, "साधु महाराज मयनागरी मुंबई पहुंचे और बीच व्यू होटल ओबेरॉय ट्राइडेंट में रुके। साधु महाराज की मायागरी में आने का मूल उद्देश्य मुंबई की तरह उत्तर प्रदेश में एक सुंदर मायानगरी बनाना था। मायानगरी बनाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के पास उनकी सरकार ने 1,000 एकड़ भूमि आवंटित की है। "

    सीएम योगी की आदित्‍यनाथ से मुलाकात पर शिवसेना ने कसा तंज

    संपादकीय में ये भी लिखा गया कि मंगलवार को मुंबई पहुंचे योगी आदित्‍यनाथ से प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार की मुलाकात हुई जिसकी एक तस्वीर जारी की गई थी। अक्षय कुमार का महत्व क्या है? वह एक महान कलाकार हैं, लेकिन वे आम खाने में भी अच्छे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ उन्होंने आम खाने के बारे में चर्चा की थी। वैसे भी यह मजेदार हिस्सा था। चूँकि योगी महाराज अब सिने उद्योग में प्रवेश कर रहे हैं, उन्हें मनोरंजन के हिस्से के रूप में इस तरह के विषय को देखना चाहिए। योगी महाराज उत्तर प्रदेश में अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं। इसके लिए, वह मुंबई आए ये मुंबई की शान है।

    योगी की इस योजना से बौख‍लाई है शिवसेना

    बता दें यूपी योगी आदित्‍यनाथ उत्‍तर प्रदेश में फिल्‍मी सिटी स्‍थापित करने की योजना में पूर्ण रूप से जुट चुके हैं। इतना ही नहीं योगी आदित्‍यनाथ ने मुंबई की दो दिवसीय यात्रा के दौरान मुंबई में कई बिजनेसमैन और फिल्‍म इंडस्‍ट्री के लोगों से मुलाकात की। यहीं कारण है कि शिवसेना को डर है कि यूपी में फिल्‍म इंडस्‍ट्री डेवलेप होने से मायानगरी को बॉलीवुड से होने वाली कमाई का नुकसान पहुंच सकता है यहीं कारण है कि शिवसेना यूपी सरकार पर लगातार हमले बोल रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+