UP by-election: सपा ने बांगरमऊ और देवरिया सीट पर उतारे प्रत्याशी, इन्हें मिला टिकट

लखनऊ। कोरोना वायरस संकट के बीच उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी बुधवार को यूपी की दो विधानसभा क्षेत्रों की खाली सीट के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। सपा ने बांगरमऊ सीट से सुरेश कुमार पाल और देवरिया विधानसभा सीट के लिए ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

UP by-election 2020 SP announced candidates for Bangarmau and Deoria seats

बता दें कि साल 2020 में कुल 56 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है जिसमे से 7 सीटें उत्तर प्रदेश की है। राज्य में 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे जबकि 10 नवंबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी। यूपी के अलावा मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, नगालैंड, कर्नाटक, झारखंड, हरियाणा, गुजरात और छत्तीसगढ़ की विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने इससे पहले यूपी की चार उपचुनाव सीटों पर पहले ही उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया था। पार्टी ने नौगावां सादात सीट से सैयद जावेद अब्बास, टूंडला से महाराज सिंह धनगर, घाटमपुर से इंद्रजीत कोरी और मल्हनी से लकी यादव को टिकट दिया है।

Recommended Video

    UP By-Election 2020: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट | वनइंडिया हिंदी
    SP

    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर उपचुनाव होने हैं लेकिन फिलहाल चुनाव आयोग ने सिर्फ सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तारीख का ऐलान किया है। इनमें पश्चिम यूपी की टूंडला (फिरोजाबाद), बुलंदशहर, नौगांवा सादात (अमरोहा), घाटमपुर (कानपुर नगर), बांगरमऊ (उन्नाव) और पूर्वी उत्तर प्रदेश की मल्हनी (जौनपुर), देवरिया सदर सीटें शामिल हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक नामाकंन के लिए 16 अक्टूबर आखिरी दिन है जबकि 19 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। वहीं 10 नवंबर को मतगणना होगी और इसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: MP उपचुनाव: सांची की चौधराहट के लिए भाजपा और कांग्रेस ने लगाया पूरा दांव, कौन बनेगा चौधरी ?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+