UP board result 2018: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के नतीजे आज होंगे घोषित, यहां देखें रिजल्ट

इलाहाबाद। Uttar Pradesh class 12 result की घोषणा यूपी बोर्ड आज दोपहर 12:30 बजे करेगा। पहली बार समय से पहले अप्रैल में रिजल्ट घोषित हो रहा है। छह फरवरी से 12 मार्च तक परीक्षायें आयोजित की गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 17 मार्च से शुरु हुआ था। हाई स्कूल और इण्टर के टापर्स की उत्तर पुस्तिकायें सार्वजनिक होंगी। हाईस्कूल और इण्टर के दस दस टापर्स की कापियां इन्टरनेट पर सार्वजनिक होंगी।

result

यह निर्णय मेरिट में पारदर्शिता लाने के लिए लिया गया है। दूसरे छात्र-छात्रायें भी उत्तर पुस्तिकाओं को देखकर प्रेरणा लेंगे। शिक्षा मंत्री डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने निर्देश दिए हैं। यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने दी जानकारी। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिये करीब 66 लाख छात्र-छात्राओं ने फार्म भरा था। इसमें 10वीं के 36 लाख विद्यार्थी थे। ये संख्या पिछलो साल की तुलना में 20 लाख ज्यादा है।

रविवार दोपहर 12.30 बजे बोर्ड मुख्यालय में माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं बोर्ड के पदेन सभापति डॉ. अवध नरेश शर्मा 2018 की परीक्षा का परिणाम घोषित करेंगे।

पिछले वर्ष यानी 2017 में यूपी बोर्ड 12वीं ( यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट ) का पास प्रतिशत 82.5 था। परीक्षा में 26 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। विद्यार्थी रिजल्ट (UP Board result 2018) बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+