UP Board Results: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा नतीजे जारी, फिर लड़कियों ने मारी बाजी
नई दिल्ली। आज यानि शनिवार को यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। ये नतीजे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक किए जा सकते हैं। छात्र इस वेबसाइट के अलावा upresults.nic.in पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समय से पहले आयोजित की गई थीं। ये 7 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक चली थीं। इस बार की परीक्षाओं में यूपी बोर्ड हाईस्कूल में इस बार करीब 32 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वहीं इंटरमीडिएट के लिए 26 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। छात्र महीनों से इस समय का इंतजार कर रहे थे जब उनकी जिज्ञासा शांत होगी।

कैसे चेक करें रिजल्ट
-नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
-इसके बाद 10वीं/हाईस्कूल वाले UP Board High School Result या फिर 12वीं/इंटर वाले UP Board Inter Result वाले लिंक पर क्लिक करें।
-इसके बारे रोल नंबर अथवा अन्य जानकारी भर दें।
-सब्मिट पर क्लिक करें तो आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा। इसका प्रिंट निकाल लें।
यह भी पढ़ें- Himachal Board result 2019: हिमाचल बोर्ड बारहवीं की परीक्षा का परिणाम 22 अप्रैल को
बिना इंटरनेट भी चेक कर सकेंगे नतीजे
-10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए आप UP10Roll Number लिखकर 56263 पर टैक्सट कर दें।
-वहीं 12वीं का रिजल्ट चेक करने लिए आप UP12Roll Number लिखकर 56263 पर टैक्सट कर दें।
-इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए रिजल्ट आ जाएगा।
गौरतलब है कि बीते साल 10वीं और 12वीं के यूपी बोर्ड के नतीजे 29 अप्रैल को घोषित किए गए थे। तब 10वीं का रिजल्ट 75.16 प्रतिशत रहा था। इसके अलावा 12वी के नतीजे 72.43 प्रतिशत रहा था।
यह भी पढ़ें- जानिए पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications