बौखलाई कांग्रेस ने कहा-एग्जिट पोल सर्वे भाजपा की आखिरी चाल

कांग्रेस ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न होने के तत्काल बाद आया एग्जिट पोल सर्वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आखिरी चाल है।

लखनऊ। गुरूवार शाम को जैसे ही टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल के नतीजे आए, वैसे ही सियासी पार्टियों में खलबली मच गई। पांच राज्यों के चुनाव में हर जगह कमल ही खिलता नजर आ रहा है, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने बड़ी तीखी बात कही है।

एग्जिट पोल सर्वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आखिरी चाल

कांग्रेस ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न होने के तत्काल बाद आया एग्जिट पोल सर्वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आखिरी चाल है। एग्जिट पोल में दिए गए तथ्य और आंकड़े पूरी तरह से भ्रामक एवं निराधार है। कांग्रेस पार्टी एग्जिट पोल को पूरी तरह नकारती है। आने वाले 11 मार्च को चुनाव नतीजे यह साबित कर देंगे कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस-सपा गठबंधन के पक्ष में सरकार बनाने के लिए मतदान किया है।

एग्जिट पोल भ्रम पैदा करते हैं

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता द्विजेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि जिन एजेंसियों ने विधानसभा चुनाव को लेकर सर्वे किया था और अपना एग्जिट पोल दिखाया है आपस में ही भ्रम पैदा करते हैं।

कांग्रेस, सपा और बसपा तीनों में खलबली

मालूम हो कि यूपी में लगभग सभी सर्वेक्षणों में या तो केंद्र में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के बड़ी पार्टी बनने का दावा किया है या फिर बहुमत के जादुई आंकड़े को हासिल कर लेने की बात कही है जिससे कांग्रेस, सपा और बसपा तीनों में खलबली मच गई है।

कांग्रेस के हाथ से मणिपुर भी निकला

गोवा में भी कहा जा रहा है कि बीजेपी की वापसी होगी तो वहीं मणिपुर भी कांग्रेस के हाथ से छीन सकता है, ऐसे में कांग्रेसियों की ओर से आया ये बयान चौंकाने वाला तो नहीं लेकिन हां हैरानी जरूर पैदा करता है।

पांचों राज्यों के एग्जिट पोल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+