मोदी को बुजुर्ग कहने पर भड़के विजयवर्गीय का पलटवार- 46 के होकर भी बच्चे हैं राहुल

कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को एक फोटो ट्वीट किया जिसमें लिखा है कि राहुल गांधी 46 के हैं लेकिन अभी भी बच्चे हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस युवराज राहुल गांधी कुछ कहे और उस पर प्रतिक्रिया ना आए, ये भला संभव है, आपका जवाब होगा बिल्कुल नहीं, अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो आप एकदम सही हैं।

मोदी को बुजुर्ग कहने पर विजयवर्गीय का पलटवार

मोदी को बुजुर्ग कहने पर विजयवर्गीय का पलटवार

यूपी के चुनावी दंगल में हर नेता की जुबान कैंची की तरह चल रही है, इसी क्रम में कांग्रेस के युवराज ने पीएम मोदी को बुजुर्ग कह दिया। जिस पर बीजेपी को मिर्ची लग गई और उसका जवाब देते हुए बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर कांग्रेसी भड़क सकते हैं।

46 के होकर भी बच्चे हैं राहुल

दरअसल कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को एक फोटो ट्वीट किया जिसमें लिखा है कि लोग कहते हैं कि अखिलेश यादव 44 साल के हैं, उनके दो बच्चे हैं और राहुल गांधी 46 के हैं लेकिन अभी भी बच्चे हैं, तस्वीर में राहुल गांधी को चंपक कॉमिक्स पढ़ते हुए दिखाया गया है।

राहुल ने पीएम को बताया था बूढ़ा

राहुल ने पीएम को बताया था बूढ़ा

मालूम हो कि अपनी जौनपुर रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब बूढ़े हो गये हैं, उन्हें यूपी की सत्ता संभालने के लिए हम युवाओं (अखिलेश और राहुल) को छोड़ देना चाहिए।

 'बार-बार विदेश जाना भूल जाओगे'

'बार-बार विदेश जाना भूल जाओगे'

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है, उन्होंने इससे पहले भी एक ट्वीट में कहा था कि राहुल गांधी जी, ताकाझांकी का आरोप मत लगाओ, अगर कोई दिन किसी ने वास्तव में ताकाझांकी शुरू कर दी तो बार-बार विदेश जाना भूल जाओगे।

विवादित ट्वीट्स के लिए काफी लोकप्रिय

विवादित ट्वीट्स के लिए काफी लोकप्रिय

कैलाश विजयवर्गीय अपने विवादित ट्वीट्स के लिए काफी लोकप्रिय हैं, वो कई बार शाहरूख खान और आमिर खान पर विवादित ट्वीट कर चुके हैं। कई बार तो उन्होंने माफी भी मांगी है।

कैलाश वर्गीय का विवादित पोस्ट: 'रईस' शाहरुख बेईमान और रितिक 'काबिल' देशभक्त

कैलाश वर्गीय का विवादित पोस्ट: 'रईस' शाहरुख बेईमान और रितिक 'काबिल' देशभक्त

कैलाश विजयवर्गीय ने फेसबकु पोस्ट पर लिखा है कि अब बारी देश की 'काबिल' जनता की है. जो 'काबिल' है, उसका हक कोई बेईमान 'रईस' न छीन पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+