बरेली सड़क हादसा : बस-ट्रक की टक्कर में जिंदा जले 24 यात्री,मुआवजे की घोषणा

यूपी के बरेली में बड़ा बाईपास पर रोडवेज की बस देखते ही श्मशान बन गई और आग की लपटों और चीखों के बीच जो जहां था वहीं जिंदा जल गया।

बरेली। जिले के बिथरीचैनपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और ट्रक की आमने सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे रोडवेज बस में भीषण आग लग गई , जिसमें 24 यात्री जिंदा जल गए हैं। ये भयानक हादसा रविवार रात 1 बजे के आस-पास हुआ है।

टकराने के बाद बस और ट्रक में लगी आग, 22 यात्री जिंदा

देखिए VIDEO...

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बड़ा बाईपास के इवर्टिस यूनिवर्सिटी मोड़ पर दिल्ली से गोंडा जा रही रोडवेज की बस की लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक से भिड़ गई, जिसके बाद बस का डीजल टैंक फट गया और बस और ट्रक में आग लग गई। आग का गोला बनी बस में 24 से ज्यादा लोग सवार थे। इससे पहले यात्रियो को बस से निकलने का मौका मिल पाता कि आग की लपटो मे पूरी बस घिर चुकी थी। इस हादसे में 24 लोगों के जिंदा जलने की खबर है।

हालांकि कुछ लोगों ने खिड़की तोड़कर भागने की कोशिश की। उनकी जान बच गई। चीख पुकार के बीच पुलिस और प्रशासन की टीमे मौके पर राहत कार्य में जुटी। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। दुर्घटना की वजह गलत साइड मे चल रही बस के सामने अचानक ट्रक आना बताया गया है। फिलहाल कुछ घायलों को निजी अस्पताल में भेजा गया है, सभी की हालत नाजुक है।

सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रूपए और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 25-25 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने का ऐलान किया है।

वित्तमंत्री बरेली के लिए रवाना

सीएम योगी ने वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को तत्काल हेलीकाप्टर से बरेली पहुंचकर राहत कार्यों का प्रभावी अनुश्रवण करने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद वित्तमंत्री बरेली के लिए रवाना भी हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+