कांग्रेस नेता ने योगी को देश की राजनीति में कलंक बताया, बोले वह सीएम पद के लिए अयोग्य

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कई जनसभाएं की थी और कर्नाटक सरकार पर हमला बोला था। माना जा रहा था कि योगी आदित्यनाथ कर्नाटक में पार्टी के स्टार प्रचारक साबित होंगे। लेकिन जिस तरह से उन्नाव गैंगरेप का मामला सामने आया है उसके बाद लगातार योगी आदित्यनाथ विपक्ष के निशाने पर हैं। कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला है।

dinesh rao

दिनेश राव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ देश की राजनीति में कलंक हैं, वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए अयोग्य व्यक्ति हैं। अगर उनके अंदर जरा सी भी शालीनता बची है तो उन्हे अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आपको बता दें कि उन्नाव गैंगरेप पीड़िता पिछले एक साल से रेप के खिलाफ भाजपा विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए दर-दर भटक रही थी। लेकिन जब पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में हत्या हो गई तो पुलिस हरकत में आई और इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन इस बार भी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ मामला नहीं दर्ज किया गया है।

जिसके बाद आखिरकार यह मामला सीबीआई को सौंपा गया और सीबीआई ने सेंगर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी खुद से संज्ञान लेते हुए योगी सरकार को लताड़ लगाई थी और पूछा था कि अभी तक आरोपी विधायक गिरफ्तार क्यों नहीं हुआ और एक घंटे के भीतर योगी सरकार से इस मामले में जवाब मांगा था। जिसके बाद योगी सरकार ने कोर्ट को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा था कि उनके पास विधायक के खिलाफ सबूत नहीं है।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में युवती को घर में बंधक बनाकर 10 दिन तक किया रेप, पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+