उन्नाव केस में सामने आई CCTV फुटेज, हादसे से ठीक पहले ट्रक को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

उन्नाव केस में सामने आई अहम CCTV फुटेज, हादसे से ठीक पहले ट्रक को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। यूपी के उन्नाव रेप केस में पीड़िता के एक्सीडेंट के मामले में लगातार नए और चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि ट्रक सड़क पर रॉन्ग साइड से आ रहा था और उसकी स्पीड काफी तेज थी। वहीं, इस मामले में यह भी खुलासा हुआ है कि एक्सीडेंट के वक्त ट्रक की नंबर प्लेट पर काला रंग लगाकर उसे ढका हुआ था। इस एक्सीडेंट में रेप पीड़िता के दो रिश्तेदारों की मौत हो चुकी है, जबकि वो खुद गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। अब इस मामले की जांच कर रही टीम को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें ट्रक की नंबर प्लेट को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

नंबर प्लेट को लेकर बड़ा खुलासा

नंबर प्लेट को लेकर बड़ा खुलासा

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, जांच टीम को एक्सीडेंट की जगह से 20 किमी दूर रायबरेली के लालगंज इलाके में पड़ने वाले टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज मिली है। इस सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, जिस समय एक्सीडेंट करने वाला ट्रक इस टोल प्लाजा से गुजरा, तो उसकी नंबर प्लेट पर कोई काला रंग नहीं लगा था और नंबर प्लेट एकदम साफ व स्पष्ट थी। गौरतलब है कि ट्रक ने रायबरेली के गुरबख्शगंज इलाके में रेप पीड़िता की कार को टक्कर मारी थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि एक्सीडेंट करने वाले ट्रक ने 28 जुलाई को सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर इस इलाके में प्रवेश किया था, जबकि रेप पीड़िता की कार को दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर टक्कर मारी गई थी।

ट्रक के मालिक ने पुलिस को कुछ और बताया

ट्रक के मालिक ने पुलिस को कुछ और बताया

वहीं, इस मामले में अभी तक की रिपोर्ट में सामने आया है कि एक्सीडेंट के वक्त ट्रक की नंबर प्लेट पर काला रंग लगा हुआ था। यानी, एक्सीडेंट से ठीक पहले नंबर प्लेट पर कोई काला रंग नहीं लगा था। स्थानीय पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सीडेंट के बाद ट्रक के मालिक ने पुलिस से कहा था कि उसने नंबर प्लेट को इसलिए काला किया हुआ था, क्योंकि वो लोन की किस्त नहीं भर पा रहा था और फाइनेंसर के स्टाफ से बचना चाहता था। पुलिस का शक अब इस बात पर गहरा रहा है कि ट्रक ड्राइवर ने टोल प्लाजा से गुजरने के बाद ट्रक की नंबर प्लेट को काले रंग से ढका। पुलिस ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, इस मामले में मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर और 9 अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया जा चुका है।

पीड़िता की हालत नाजुक

पीड़िता की हालत नाजुक

आपको बता दें कि अब उन्नाव रेप केस की जांच सीबीआई कर रही है और सभी पांच केस यूपी से दिल्ली ट्रांसफर कर दिए गए हैं। इसके अलावा रेप पीड़िता के चाचा को भी रायबरेली जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल शिफ्ट कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर रेप पीड़िता और उसके परिवार को सीआरपीएफ की सुरक्षा प्रदान की गई है। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय ने यूपी सरकार को रेप पीड़िता को अंतरिम मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है। फिलहाल लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में रेप पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं, शनिवार को सीबीआई की टीम इस केस के मुख्य आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से पूछताछ के लिए यूपी की सीतापुर जेल पहुंची।

3 दिन की रिमांड पर ड्राइवर और क्लीनर

3 दिन की रिमांड पर ड्राइवर और क्लीनर

इससे पहले सड़क दुर्घटना मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की मांग पर उसे आरोपी ट्रक ड्राइवर और क्‍लीनर की 3 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड दे दी। गौरतलब है कि उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे की जांच के लिए सीबीआई ने 20 अधिकारियों की एक अतिरिक्त स्पेशल टीम गठित की है। इस टीम में एसपी, एएसपी, डीएसपी लेवल के कई अधिकारी शामिल हैं। एक्सिडेंट मामले की सच्चाई समझने के लिए सीबीआई की टीम शुक्रवार को फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ फिर से रायबरेली में घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के सीन को रीक्रिएट किया। सुप्रीम कोर्ट ने एक्सीडेंट मामले की जांच के लिए सीबीआई को 14 दिन का समय दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+