उन्नाव केस: सीतापुर से दिल्ली ले जाया जा रहा है कुलदीप सेंगर, कल तीस हजारी कोर्ट में होगी पेशी

सीतापुर। उन्नाव रेप केस और पीड़िता पर जानलेवा हमला करने का आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर और एक अन्य आरोपी शशि सिंह को सीतापुर जिला जेल से दिल्ली ले जाया जा रहा है। उसे कल दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले रविवार को सीबीआई की अलग-अलग कई टीमों के रविवार की सुबह शहर व मांखी गांव पहुंचने से हड़कंप मची रही। विधायक के सभी ठिकानों पर दबिश देकर घरों में मौजूद लोगों से बातचीत की और बंद कमरों के ताला खोलने की बात कहीं।

Unnao rape case Accused Kuldeep Singh Sengar are being taken to Delhi from Sitapur District Jail

सीतपुर से दिल्ली ले जाए जा रहे आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर से मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, मैं बीजेपी का कार्यकर्ता था और मैं जिस भी दल में रहता हूं बहुत ईमानदारी से रहता हूं। मुझे कोर्ट, सीबीआई सब पर भरोसा है। ये राजनीतिक साजिश है। मेरी भगवान से कामना है कि वे (उन्नाव रेप पीड़िता और उसके वकील) ठीक हो जाएं। उन्नाव रेप केस के दोनों आरोपियों को 5 अगस्त को 12:30 बजे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस मामले रोजाना सुनवाई भी हो सकती है। सीबीआई ने घटना से जुड़े चारों केस की फाइल और चार्जशीट उस जज को सौंप दी है, जिन्हें तय समय के भीतर निपटारे की जिम्मेदारी दी गई है।

बाकी 3 मामलों में सुनवाई के लिए 6 अगस्त की तारीख तय की गई है। मंगलवार के लिए भी समय वही दोपहर 12:30 बजे का रहेगा। डिस्ट्रिक्ट जज (वेस्ट) धर्मेश शर्मा ने शनिवार को साल 2017 में एक 17 साल की लड़की के गैंगरेप की घटना से जुड़े प्रमुख मामले में मुख्य आरोपी सेंगर समेत सभी आरोपियों के नाम पर 5 अगस्त के लिए प्रॉडक्शन वॉरंट जारी किया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इन चारों मामलों में कुल 14 आरोपी हैं। इनमें से छह आरोपी जमानत पर हैं, जबकि आरोपी नेता समेत आठ न्यायिक हिरासत के तहत यूपी की जेल में बंद हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने 1 अगस्त को उन्नाव केस से संबंधित पांचों केस को दिल्ली ट्रांसफर करने का निर्देश दिया था। इनमें रेप केस के साथ-साथ एक्सिडेंट केस शामिल है।वहीं सीबीआई की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने एक्सिडेंट केस को अभी लखनऊ कोर्ट में ही जारी रखने को लेकर सहमति दे दी है। ट्रायल कोर्ट को सुप्रीम कोर्ट ने इन मामलों में सुनवाई शुरू होने के बाद 45 दिनों के भीतर उसे पूरा करने की समयसीमा दी है। जिसके तहत प्रतिदिन सुनवाई की जाएगी। उधर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को उन्नाव दुष्कर्म मामले के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और अन्य आरोपियों की संपत्तियों पर छापे मारे। सीबीआई ने सेंगर और अन्य आरोपियों की लखनऊ, उन्नाव, बांदा और फतेहपुर जिलों में स्थित संपत्तियों पर छापे मारे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+