उन्नाव: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बस, 5 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao Accident) में शनिवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे (Lucknow-Agra expressway) पर भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये तेज रफ्तार वॉल्वो और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उन्नाव के बांगमऊ में ये हादसा उस वक्त हुआ जब वॉल्वो और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद वॉल्वो पलट गई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 30 लोग घायल से अधिक घायल हुए हैं जिनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में घायल 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि ये वॉल्वो गुरुग्राम से बिहार जा रही थी, उस वक्त सुबह उन्नाव में ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वॉल्वो बस पलट गई। अफरा-तफरी के बीच मौके पर पहुंची बांगरमऊ कोतवाली पुलिस व यूपीडा की टीम ने राहत और बचाव कार्य चलाया।
यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज
मौके पर ही 5 लोगों की मौत
घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित करने के लिए उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। खबर के मुताबिक, मौके पर क्रेन की मदद भी ली जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications