Delhi Unlock 5: दिल्ली में 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमाघर और साप्ताहिक बाजार, सीएम केजरीवाल ने कहा दिशानिर्देशों का करें पालन
Delhi Unlock 5: दिल्ली में 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमाघर और साप्ताहिक बाजार, सीएम केजरीवाल ने कहा दिशानिर्देशों का करें पालन
नई दिल्ली। दिल्ली में 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों को खोलने की आदेश दे दिया गया है। केंद्र सरकार ने अनलॉक 5.0( Unlock 5.0) की गाइडलाइंस में सिनेमाघरों, थियेटर आदि को खोलने की छूट दी है, जिसके बाद दिल्ली सरकार ने भी इसी हरी झंडी दिखा दी है। दिल्ली सरकार ने प्रदेश में केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक सिनेमाघरों और थियटरों को खोलने का आदेश दे दिया है।

दिल्ली सरकार की अनुमति मिलने के बाद दिल्ली में कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी सिनेमाघर खुल सकेंगे। हालांकि दर्शकों की संख्या आधी रखनी होगी। वहीं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा। सभी सिनेमाघरों, थियेटर को केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेजर का पालन करना होगा। SOP का पालन नहीं करने पर उन्हें फौरन बंद किया जा सकता है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, थियेटर आदि खोलने की अनुमति दे दी है।
फेस्टिव सीजन से पहले ही Bank of Baroda ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा, अब नहीं देने पड़ेंगे ये चार्ज












Click it and Unblock the Notifications