फेस्टिव सीजन से पहले ही Bank of Baroda ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा, अब नहीं देने पड़ेंगे ये चार्ज
फेस्टिव सीजन से पहले ही Bank of Baroda ने दिया तोहफा, अब नहीं देने पड़ेंगे ये चार्ज
नई दिल्ली। Bank of Baroda launches festival offers. दशहरा, दिवाली जैसे त्योहारों के आते ही ऑफर्स की बहार आ जाती है। इस दौरान लोग खूब निवेश और खरीदारी करते हैं, जिसे देखते हुए बैंक भी इस मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने फेस्टिव सीजन के शुरुआत से पहले अपने खाताधारकों को बेहतरीन ऑफर दिया है। बैंक ने दशहरा और दिवाली से पहले लोन की ब्याज दरों में छूट देने का फैसला किया है। वहीं बैंक ने रिटेल लोन के साथ-साथ प्रोसेसिंग फीस भी माफ कर दी है।

बैंक ऑफ बड़ौदा का ऑफर
बैंक ऑफ बड़ौदा( Bank of Baroda) ने फेस्टिव ऑफर पेश किया है। बैंक ने रिटेल लोन (Retail Loan) की घोषणा की है। वहीं बैंक ने होम लोन और कार लोन ( Bank of Baroda Home Loan) के लिए मौजूदा ब्याज दरों में कटौती की है। बंक ने ब्याज दरों में कटौती कर लोन को सस्ता कर दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा मौजूदा लागू दरों में 0.25 फीसदी की छूट काऑफर दिया है। बैंक के फैसले से अब होम लोन, ऑटो लोन आदि के लिए पहले से कम ब्याज देना होगा।

नहीं देना पड़ेगा प्रोसेसिंग चार्ज
बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस फेस्टिव ऑफर के तहत न केवल ब्याज दर में छूट दी है बल्कि प्रोसेसिंग शुल्क( Processing charge) को भी माफ कर दिया है। इस फेस्टिव ऑफर के बारे में बैंक के हेड और जीएम- मॉर्गिज एंड अदर एसेट्स एचटी सोलंकी( HT Solanki) ने कहा कि दशहरा, दिवाली जैसे त्योहारों को देखते हुए बैंक ने ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस में छूट की घोषणा की है। वहीं बैंक ने त्याहारों में ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए रिटेल लोन ऑफर की शुरुआत की है।

इन लोगों को मिलेगा लाभ
बैंक ने कहा कि बैंक ने नए ग्राहकों को होम लोनस ऑटो लोन, होम लोन की शिफ्टिंग पर आकर्षक छूट का प्रस्ताव दिया है। बैंक ने जहां इनके लिए ब्याज दर में छूट दी है तो वहीं लोन की प्रोसेसिंग फीस को माफ कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक( PNB Bank) ने भी अपने ग्राहकों के लिए फेस्टिव बोनांजा ऑफर (Festival Bonanza Offer) पेश किया है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे












Click it and Unblock the Notifications