आनंद महिंद्रा ने लॉकडाउन-5 के ऐलान से कुछ देर पहले की थी UNLOCK 1.0 की भविष्यवाणी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में एक बार फिर से लॉकडाउन लागू कर दिया है। लेकिन कंटेनमेंट जोन के बाहर सरकार की ओर से चरणबद्ध तरीके से छूट दी गई है। सरकार ने इस बार लॉकडाउन की जगह अनलॉक नाम दिया है। अनलॉक शब्द उद्योगपति आनंद महिंद्र ने सरकार की ओर से निर्देश जारी होने से घंटाभर पहले ही सुझाया था। यही नहीं उन्होंने लॉकडाउन की अविधि तय करने की मांग की थी।

लॉकडाउन की अवधि तय होनी चाहिये: आनंद महिंद्रा

लॉकडाउन की अवधि तय होनी चाहिये: आनंद महिंद्रा

आनंद महिंद्र ने लॉकडाउन 5 के ऐलान से कुछ घंटे पहले ट्वीट कर लिखा कि, लॉकडाउन की परिभाषा के हिसाब से पहले से तय समयसीमा होनी चाहिये। इस शब्द के साथ इसके समाप्त होने का समय भी तय होना चाहिए। हो सकता है कि हमें अब शब्द से दूर जाने और आगे बढ़ने के लिए एक विकल्प खोजने की आवश्यकता है। उन्होंने पूछा कि, क्या यह 'अनलॉक 1.0 हो सकता है? आपको बता दें कि उनके इस ट्वीट के कुछ घंटे बाद सरकार ने लॉकडाउन 5 का ऐलान कर दिया।

सरकार ने भी इस बार लॉकडाउन को कहा UNLOCK 1

सरकार ने भी इस बार लॉकडाउन को कहा UNLOCK 1

गृह मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी नई गाइडलाइन में लॉकडाउन की जगह अनलॉक शब्द का इस्तेमाल किया गया। इससे पहले गुरूवार को उन्होने हाल ही में चर्चित हुए शब्द webinar को बैन करने की मांग की थी । दरअसल लॉकडाउन की वजह से फिलहाल किसी तरह की फिजिकल मीटिंग नहीं हो पा रही है ऐसे में हर कोई जूम मीटिंग्स कर रहा है। बड़े स्तर पर होने वाली इन मीटिंग्स के लिए वेबिनार शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है।

अंग्रेजी के इस शब्द को बैन कराना चाहते हैं आनंद महिंद्रा

अंग्रेजी के इस शब्द को बैन कराना चाहते हैं आनंद महिंद्रा

महिंद्रा ने लिखा कि, अगर मुझे फिर से एक और वेबिनार के लिए आमंत्रण मिला तो मैं सच में परेशान हो जाऊंगा। क्या इस शब्द को डिक्शनरी से हटाने के लिए याचिका दायर हो सकती है? आनंद महिंद्रा द्वारा वेबिनार को लेकर किए गए ट्वीट के बाद कई यूजर्स ने इसके जवाब में दिलचस्प रिएक्शन भी दिए। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा चार लोगों का एक वेबिनार चारमीनार हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+