साढ़े चार करोड़ कैश लेकर जा रही वैन को गार्ड ने लूटने से बचाया, गोली लगने से हुई मौत

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार डीएनडी टोल के पास सोमवार रात नोएडा की ओर जा रही कैश वैन को बदमाशों ने लूटने की कोशिश की। वैन को लूट से बचाने के लिए गाड़ी में मौजूद गार्ड और बदमाशों के बीच हुई झड़प में गार्ड की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, जिस वक्त बदमाशों ने वैन पर हमला किया उस समय वैन में साढ़े चार करोड़ रुपए का कैश मौजूद था। वैन लूट का प्रयास असफल होने पर बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

 Unknown assailants tried to loot a cash van near DND Toll Plaza Mayur Vihar security guard dead

जानकारी के अनुसार मयूर विहार डीएनडी से सोमवार रात करीब 10 बजे कैश वैन नोएडा की ओर जा रही थी। कैश वैन डीएनडी टोल के पास पहुंची तभी अचानक से एक कार में सवार कुछ बदमाशों ने वैन को रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने वैन पर गोली चलानी शुरू कर दी। घटना के समय सुरक्षा गार्ड, चालक तथा कंपनी का एक अधिकारी वाहन के अंदर थे। वैन में मौजूद ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए कैश वैन को उनकी कार से टकरा दिया और वहां से वैन भगाने की कोशिश करने लगे।

वैन भगाने की कोशिश के दौरान बदमाशों द्वारा चलाई गई एक गोली गार्ड विश्‍वंभर के सीने में आ लगी। बताया जाता है कि कैश वैन के अंदर उस वक्‍त चार करोड़ रुपये थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कैश वैन जनकपुरी कार्यालय से पैसे लेकर नोएडा जा रही थी। रास्ते में तीन से चार लोगों ने वाहन पर कथित रूप से गोलियां चलाईं। लूट का प्रयास नाकाम रहने के बाद आरोपी अपनी गाड़ी छोड़कर वहां से भाग गए।

घायल गार्ड विश्‍वंभर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी 12 घंटे बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। गार्ड को बदमाशों ने दो गोलियां मारी थी। पहली गोली गार्ड को सीने मे लगी जबकि दूसरी गोली उसे पैर में लगी। पुलिस ने गाड़ी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+