ओडिशा सरकार का फैसला, 10 फरवरी से खुलेंगे कॉलेज-यूनिवर्सिटी
ओडिशा सरकार ने यूनिवर्सिटी-कॉलेज खोलने का फैसला किया है। प्रदेश में 10 फरवरी से कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में 2020-21 सत्र के प्री-फाइनल ईयर यूजी और फर्स्ट ईयर पीजी के स्टूडेंट्स की क्लास शुरू होगी।
University Reopen In Odisha: कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन ने देश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ छात्रों के भविष्य को भी चोट पहुंचाई है। लॉकडाउन के बाद स्कूल-कॉलेज पूरी तरह से बंद हो गए थे। यूनिवर्सिटी के एग्जाम भी तय समय पर नहीं हो पाए। हालांकि अब धीरे-धीरे देश में शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लौट रही है। ओडिशा में भी 10 फरवरी से 2020-21 सत्र के लिए यूनिवर्सिटी और कॉलेज शुरू होने वाले हैं।

ओडिशा सरकार ने यूनिवर्सिटी-कॉलेज खोलने का फैसला किया है। प्रदेश में 10 फरवरी से कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में 2020-21 सत्र के प्री-फाइनल ईयर यूजी और फर्स्ट ईयर पीजी के स्टूडेंट्स की क्लास शुरू होगी। इस दौरान स्कूल-कॉलेज में कोविड-19 गाइडलाइन की सख्ती से पालना करनी होगी। छात्रों समेत सभी लोगों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखना होगा।
8 फरवरी से 9वीं और 11वीं की भी क्लास शुरू
इसके अलावा ओडिशा सरकार ने 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए भी स्कूल खोलने का फैसला किया है। वहीं 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल पहले ही ओपन कर दिए थे। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार 8 फरवरी से 30 अप्रैल तक कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए स्कूल खुलेंगे। जिसके तहत सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक हफ्ते में 6 दिन क्लासेज लगेंगी। इन 2 घंटों में 3 पीरियड की पढ़ाई कराई जाएगी।
आपको बता दें कि ओडिशा सरकार ने इससे पहले 11 जनवरी से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कक्षाएं फिर से शुरू करने का ऐलान किया था, लेकिन कोरोना के देखते हुए इसको टाल दिया गया। कोरोना महामारी के बाद से ही मार्च 2020 से स्कूल-कॉलेज की क्लास बंद हैं। अब 10 फरवरी से कॉलेज की पढ़ाई शुरू होगी। फिर उसके बाद जल्द ही परीक्षाओं को लेकर भी फैसला किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications