परेश रावल का विपक्षी नेताओं पर तीखा वार, Twitter पर की जीजा-साली के रिश्ते से तुलना
नई दिल्ली। लंबे उठापटक और जोरदार नाटक के बाद आखिरकार कर्नाटक का राज जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन सरकार के हाथ में आ गया है, बुधवार को एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक के मुखिया के तौर पर सीएम पद की शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण के जरिए सारे विपक्षी दल एक साथ एक मंच पर आकर खड़े हो गए और बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने का प्रदर्शन भी किया है। बीजेपी ने इस बात के लिए जमकर कांग्रेस समेत पूरे विपक्षी दलों पर निशाना साधा है।
परेश रावल ने किया विपक्षी दलों पर तीखा वार
लेकिन सबसे तीखा वार किया है मशहूर फिल्म अभिनेता और बीजेपी सांसद परेश रावल ने, जिन्होंने एक ट्वीट के जरिए शपथ ग्रहण में एक साथ आए सभी विपक्षी नेताओं की तुलना जीजा-साली के रिश्ते से कर डाली, हालांकि, उन्होंने किसी का नाम अपने ट्वीट में नहीं लिया है लेकिन उन्होंने स्क्रीनशॉट के साथ 'देख तमाशा देख' लिखकर ट्वीट किया।
'पता साली को भी होता है कि जीजा तो आएगा ही'
स्क्रीनशॉट में लिखा है, 'मोदीजी को 2019 में रोकने के लिए ऐसे खड़े हैं जैसे जीजा को रोकने के लिए साली द्वार पर खड़ी हो जाती है। पता साली को भी होता है कि जीजा तो आएगा ही।'
लोगों ने भी दी काफी प्रतिक्रियाएं
परेश रावल के इस Tweet पर लोगों ने भी काफी प्रतिक्रियाएं दी हैं, कुछ लोगों ने परेश रावल की बात पर सहमति व्यक्त की है तो कुछ ने परेश रावल को ही धो दिया है। फिलहाल अभी विपक्षी दलों की ओर से बीजेपी या परेश रावल के लिए कोई टिप्पणी नहीं आई है।
कुमारस्वामी ने कहा- ये पल ऐतिहासिक है...
आपको बता दें कि कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के नेता एक साथ पहली बार मंच पर दिखे। इस बारे में सीएम कुमारस्वामी ने कहा कि यह ऐतिहासिक है कि एक साथ इतने नेता मुख्यमंत्री के शपथग्रहण में पहुंचे हैं। ये नेता मुझे समर्थन देने नहीं आए हैं बल्कि ये लोग यह संदेश देने आए हैं कि 2019 में चुनौती बड़ी होगी।
बीजेपी को हराने के लिए सारा विपक्ष हुआ एक...
उनका मानना है कि देश को बचाने के लिए 2019 में कांग्रेस के साथ एकजुट होने की जरूरत है। जिस तरह से इतने बड़े स्तर पर विपक्ष के नेता एकजुट हुए हैं उसके बाद माना जा रहा है कि क्षेत्रीय नेता ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव और मायावती कांग्रेस के साथ मिलकर साल 2019 का चुनाव लड़ेंगे।
- यह भी पढ़ें: जानिए पीएम मोदी कैसे कर लेते हैं बिना थके 18 घंटे काम?
- यह भी पढ़ें: PM मोदी ने स्वीकारी कैप्टन कोहली की चुनौती, Tweet करके कहा-चैलेंज एक्सेप्ट विराट..
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications