जानिए पीएम मोदी कैसे कर लेते हैं बिना थके 18 घंटे काम?
Recommended Video

नई दिल्ली। आज पीएम नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का फिटनेस चैलेंज स्वीकार करके एक बार फिर से लोगों को ये बता दिया है कि वो बेहद ही ऊर्जावान हैं और फिट रहने के लिए वो कोई भी चुनौती को स्वीकार कर सकते हैं। आपको बता दें कि मोदी ने कोहली की चुनौती का स्वागत करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि 'चैलेंज एक्सेप्ट विराट...मैं जल्द ही अपनी फिटनेस चैलेंज का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करूंगा।'

पीएम मोदी के फिटनेस का राज
जिसके बाद एक बार फिर से पीएम के फिटनेस की बातें लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गई है, पीएम के बारे में कहा जाता है कि वो 18 घंटे लगातार काम करते हैं और इसी वजह से उनके साथ काम करने वाले काफी परेशान रहते हैं क्योंकि पीएम की वजह से उन्हें भी इतनी देर तक काम करना पड़ता है।

पीएम मोदी की संयमित और अनुशासन वाली जीवन शैली
मोदी की इस ऊर्जा के पीछे कारण है, पीएम मोदी की संयमित और अनुशासन वाली जीवन शैली, जिसके कारण उम्र की इस अवस्था में भी वो फिट हैं और इसी कारण हिट भी हैं। पीएम की फिटनेस के बारे में खुलकर बात की थी उनके योग गुरू एच. आर. नागेन्द्र ने, जिन्होंने मोदी से जुड़ी कई बातें एक इवेंट में पिछले साल मीडिया में शेयर की थीं।

मोदी तो 'कर्म योगी' हैं
पीएम के योग गुरू एच. आर. नागेन्द्र ने कहा कि पीएम मोदी की लाइफ काफी नियमों से चलती है जिसकी वजह से ही वो स्वस्थ रहते हैं। मोदी कर्म योगी हैं, जिसके कारण वो बिना थके अपना कार्य बखूबी कर पाते हैं। योग गुरू ने कहा था कि उन्होंने 1990 के दशक में मोदी को योग सिखाया था और उसके बाद से वह लगातार योग कर रहे हैं, वक्त बदल चुका है लेकिन मोदी का नियम नहीं बदला।

सुबह योग जरूर करते हैं
योग गुरू ने कहा था कि पीएम मोदी चाहे जाड़ा हो, गर्मी हो या फिर बरसात हो, सुबह योग जरूर करते हैं, जिसकी वजह से ही वो तनाव मुक्त रहते हैं और अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications