अमेरिका में हर 33 सेकेंड में एक मौत, भारत में 6 महीने के सबसे कम कोरोना केस
नई दिल्ली। coronavirus update: कोरोना ने दुनिया में सबसे अधिक कहर अमेरिका में बरपाया है। पिछले हफ्ते हर 33 सेकेंड में एक अमेरिकी की मौत हुई है। काउंटी रिपोर्टों के एक रॉयटर विश्लेषण के अनुसार, कोरोना की वजह से बीते सप्ताह यानि 20 दिसंबर तक 18,000 से अधिक लोगों की जान चली गई जो 20 दिसंबर वाले हफ्ते पहले करीब 6.7% अधिक है। अगर भारत की बात करें तो जुलाई के बाद 6 महीने में पहली बार है जब आज कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 20 हजार से नीचे रहा है।

Recommended Video
स्वास्थ्य अधिकारियों ने हर अमेरिकी नागरिक से अपील की थी वो साल के अंत में होने वाली छुट्टियों के दौरान देश के अलग अलग हिस्सों में ना जाएं। इसके बाद भी पिछले तीन दिनों में 3.2 मिलियन लोगों को अमेरिकी हवाई अड्डों पर देखे गए। स्वास्थ्य अधिकारी इस बात से ज्यादा परेशान हैं कि छुट्टी में कार्यक्रमों के आयोजन की वजह से संक्रमण में वृद्धि होगी और उसकी वजह से अस्पताल प्रभावित होंगे।
पिछले सप्ताह नए COVID-19 मामलों की संख्या 1% गिरकर लगभग 1.5 मिलियन हो गई थी। रायटर्स के विश्लेषण के अनुसार, टेनेसी, कैलिफोर्निया और रोड आइलैंड में प्रति व्यक्ति नए मामले सबसे अधिक थे। प्रति व्यक्ति मृत्यु के मामले में, आयोवा, दक्षिण डकोटा और रोड आइलैंड सबसे ज्यादा प्रभावित थे। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका के सभी हिस्सों से 11.3% परीक्षण पॉजिटिव थे जबकि पिछले सप्ताह यह दर 12 फीसद था। 50 राज्यों में से, 31 में 10% या उससे अधिक की सकारात्मक परीक्षण दर थी। आयोवा और इडाहो में उच्चतम दरें 40% से अधिक थीं।
वहीं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के 19,556 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,00,75,116 हो गए हैं। वहीं 301 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,46,111 हो गई। आंकड़ों के अनुसार कुल 96,36,487 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.65 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या भी तीन लाख से कम हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications