चीन की अपील पर यूएन में कश्मीर के मसले पर बैठक

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के हालात पर चर्चा के लिए युनाइटेड नेसंश सेक्युरिटी काउंसिल की आज बैठक होगी। यूएन चीन की अपील पर जम्मू कश्मीर की हालत पर चर्चा के लिए बैठक करने जा रही है। इससे पहले 12 दिसंबर को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने घाटी में तनाव को लेकर चिंता जाहिर की थी। चीन ने यूएन को लिखे पत्र में कहा था कि घाटी में बढ़ते तनाव और मौजूदा हालात को देखते हुए पाकिस्तान ने जो चिंता जाहिर की है उसका चीन समर्थन करता है और अपील करता है कि काउंसिल इसपर चर्चा करे।

un

वहीं इस मामले में वरिष्ठ राजनयिक ने बताया कि यह बैठक आज होने वाली है। बता दें कि जम्मू कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच कई दशक से तनाव चल रहा है। घाटी में 5 अगस्त को भारत सरकार ने आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया, जिसके तहत जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिया गया था। लेकिन सरकार के फैसले के बाद घाटी के विशेष राज्य के दर्जे को खत्म कर दिया गया और जम्मू कश्मीर को दे केंद्र शासित राज्यों में बांट दिया गया। घाटी में आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद कई नेता नजरबंद हैं और कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बाधित है।

गौरतलब है कि महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला समेत प्रदेश के मुख्यधारा के कई शीर्ष नेताओं को 5 अगस्त से एहतियातन हिरासत में रखा गया गया है, ऐसी सूरत में उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती अपनी मां महबूबा का ट्विटर हैंडल का संचालन देख रही हैं। नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ महबूबा के हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया कि वे (केंद्र सरकार) सोचते थे कि उन्होंने कश्मीर का 'भारतीयकरण' कर दिया है लेकिन इसकी बजाय उन्होंने आग लगाकर भारत का 'कश्मीरीकरण' कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+