पद्मावत पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का बयान, 'जब चीजें सहमति से नहीं होती हैं तो गड़बड़ होती है'

विदेश राज्य मंत्री और यूपी के गाजियाबाद से सांसद वीके सिंह ने पद्मावत फिल्म को लेकर एक गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है।

नई दिल्ली। लंबे समय से विवादों में घिरी संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत आखिरकार आज रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज से पहले ही हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में करणी सेना व हिंदू संगठनों से जुड़े लोग इसका विरोध कर रहे हैं। फिल्म को लेकर मचे बवाल के बीच सिनेमाघरों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है। इस बीच विदेश राज्य मंत्री और यूपी के गाजियाबाद से सांसद वीके सिंह ने पद्मावत फिल्म को लेकर एक गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है। वीके सिंह ने इशारों-इशारों में फिल्म का विरोध किया है।

'इतिहास के साथ तोड़फोड़ करने की इजाजत नहीं'

'इतिहास के साथ तोड़फोड़ करने की इजाजत नहीं'

वीके सिंह ने पद्मावत फिल्म को लेकर मचे बवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता इतिहास के साथ तोड़फोड़ करने की इजाजत नहीं देती। जो लोग विरोध कर रहे हैं, उनके साथ बैठकर इस मामले को सुलझाया जाए। जब चीजें सहमति से नहीं होती हैं तो फिर उसमें गड़बड़ होती है।' पद्मावत फिल्म को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी मिलने के बाद जहां देशभर में बवाल मचा हुआ है, वहां विदेश राज्य मंत्री का ये बयान वाकई चौंकाने वाला है।

स्कूली बस को बनाया निशाना

स्कूली बस को बनाया निशाना

आपको बता दें कि बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा के गुरुग्राम में स्कूली बच्चों की बस तक पर पथराव किया था। गुरुग्राम के एक स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रही इस बस पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। इस बस का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्चे रोते हुए सुने जा सकते हैं। भीड़ ने बस पर पथराव किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चे और शिक्षक सीटों के बीच किसी तरह छिप कर बैठे हैं ताकि वो पत्थरों से बच जाएं।

चार राज्यों में फिल्म रिलीज नहीं

चार राज्यों में फिल्म रिलीज नहीं

गौरतलब है कि फिल्म के विरोध में देश के कई राज्यों में विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के कस्बों और शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। राजपूत समूह अभी भी फिल्म का कड़ा विरोध कर रहे हैं। विरोध के चलते गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गोवा में सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म नहीं दिखाने का फैसला किया है। पटना में भी फिल्म की रिलीज को रोक दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+