उमा भारती के ऑफिस के बाहर लगे आधा दर्जन नोटिस, लिखा- 'नो सेल्फी प्लीज'
नई दिल्ली। आमतौर पर नेता अपने समर्थकों द्वारा लगाए जा रहे नारों, सेल्फी लेने या फिर मालाएं पहनने को लेकर उत्साहित रहते हैं। लेकिन केंद्रीय मंत्री उमा भारती इन सब चीजों से खुद को दूर रखना पसंद करती हैं। उमा भारती के अकबर रोड स्थित उनके आवास पर लगे आधा दर्जन नोटिस आपको चौंका सकते हैं। एक नोटिस में विजिटर्स के स्वागत के साथ सख्त हिदायत दी गई है कि कृपया साथ में मिठाई न लाएं। कृपया मंत्री के पैर न छुएं, कृपया ऑफिस में शांत बैठे और कृपया सेल्फी और फोटो न लें।

आपको बता दें कि उमा भारती इस समय अपने साथियों से नाराज चल रही है। इसकी वजह मध्य प्रदेश में उनकी कमजोर पड़ती पकड़ मानी जा रही है। उमा ने कहा था कि आज की राजनीति चापलूसी और साजिश की हो गयी है। मुझे न चापलूसी आती है और न साजिश, इसलिये मैं खुद साजिश की शिकार हुई। अपने समर्थकों के बीच उमा भारती ने खुद की तुलना मोगली से की।
उन्होंने कहा कि जैसे मोगली इंसानों के बीच आकर कुछ समझ नहीं पाया वैसी ही स्थिति मेरी मुख्यमंत्री बनने पर हुई। मैं धर्म-अध्यात्म को जीने वाली थी। राजनीति की साजिशें और चापलूसी नहीं जानती थी। मैं अपने मोगलीपन में आ जाती थी, जिससे मेरा राजनीतिक जीवन प्रभावित हुआ।












Click it and Unblock the Notifications