Jet Airways Crisis: जेट ने कई उड़ानें की रद्द, सुरेश प्रभु ने नागर विमानन सचिव से मांगी रिपोर्ट
नई दिल्ली। वित्तीय संकट का सामना कर रही विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज (Jet Airways Crisis) में दिन पर दिन रद्द उड़ानों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को जेट को केवल नौ विमानों का परिचालन कर रहा है। वहीं, पूरे मामले में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु का बयान आया है। सुरेश प्रभु ने कहा कि उन्होंने जेट एयरवेज से संबंधित मुद्दों की समीक्षा करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव को निर्देश दिया है।

सुरेश प्रभु ने ट्वीट किया कि मंत्रालय के सचिव को यात्रियों को हो रही असुविधा को कम करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है। गुरुवार को एयरलाइन ने सिर्फ 14 विमानों का संचालन किया था। पिछले कुछ समय में जेट एयरवेज ने कई उड़ानों को रद्द किया है और इस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
बता दें जेट कंपनी के पास करीब 120 विमानों का बेड़ा है जिनमें कम से कम 41 विमान किस्त नहीं चुका पाने की वजह से खड़े हैं। जबकि कुछ विमान किसी अन्य कारणों से भी उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की परेशानी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जेट एयरवेज को लेकर एविएशन मिनिस्टर सुरेश प्रभु ने विमानन मंत्रालय के सचिव से कहा था कि वे जेट एयरवेज मामले को लेकर एक इमरजेंसी बैठक आयोजित करें।
फ्लाइट अचानक कैसिंल होने की वजह से यात्रियों ने सोशल मीडिया के जरिए नाराजगी व्यक्त की थी। यात्रियों का कहना था कि यात्रा से कुछ समय पहले जेट एयरवेज फ्लाइट कैसिंल कर उनको मुश्किल में डाल दिया है। इसपर जेट एयरवेज ने खेद प्रकट किया था और कहा था कि यात्रियों के टिकट की रिफंड की प्रक्रिया जारी है, जेट एयरवेज अपने यात्रियों को हुई परेशानी पर खेद व्यक्त करता है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications