मोदी के मंत्री बोले- रोज शादियां हो रहीं, ट्रेन-प्लेन फुल हैं तो मंदी कैसे है
Recommended Video
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी ने कहा है कि देश की अर्थव्यस्था में सुस्ती को लेकर विपक्ष, कई एजेंसियों और अर्थशास्त्रियों के दावों में दम नहीं है। रेल राज्यमंत्री अंगड़ी ने शुक्रवार को कहा, 'हवाईजहाज फुल हैं, रेलगाड़ियों में टिकट नहीं मिल रहे हैं। खूब शादियां हो रही हैं। ये सब हो रहा है क्योंकि लोगों के पास पैसा है और देश की अर्थव्यवस्था ठीक चल रही है। ऐसे में मंदी की बात कहना बेकार है। ये सब पीएम मोदी को बदनाम करने के लिए है।

नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने की कोशिश
सुरेश अंगड़ी ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती और प्रधानमंत्री के इस ओर ध्यान ना देने के विपक्ष के दावे पर कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। इसीलिए ये सब बातें की जा रही हैं।

तीन साल में सुस्त होती है अर्थव्यवस्था
सुरेश अंगड़ी नेटुंडा खुर्जा ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निरीक्षण के दौरान मीडिया से अर्थव्यवस्था को लेकर ये बातें कहीं। ये कॉरिडोर जल्दी ही शुरू होने वाला है। हालांकि रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी ने ये भी कहा कि अर्थव्यवस्था हर तीन साल बाद सुस्त होती है और फिर से यह रफ्तार पकड़ लेती है। भारतीय अर्थव्यवस्था भी बहुत जल्द रफ्तार पकड़ेगी। ऐसे में फिक्र की बात नहीं है।

अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट
पिछले कुछ समय से भारतीय अर्थव्यवस्था में सुस्ती को दौर है। हालांकि सरकार इसे नकारती रही है। अर्थव्यवस्था की हालत को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दल लगातार सरकार की आलोचना कर रहे हैं। कई बड़े अर्थशास्त्री भी आर्थिक मंदी की बात कह चुके हैं। इस साल इकोनॉमिक्स का नोबेल नोबेल पाने वाले अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी भी कह चुके हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। बता दें कि बीते कुछ महीने में लगातार नौकरियां गई हैं और ज्यादातर सेक्टरों में उत्पादन घटा है। तीन दिन पहले ही आए औद्योगिक उत्पादन के ताजा आंकडों के मुताबिक, इस साल सितंबर में औद्योगिक उत्पादन में 4.3 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। यह पिछले 8 साल में सबसे बड़ी गिरावट है। इससे अलावा ऑटो सेक्टर में भी गिरावट देखी जा रही है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications