सियाचिन पहुंचकर स्मृति ईरानी ने बनाया एक रिकॉर्ड, जानिए क्या
सियाचिन। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुरुवार का रक्षाबंधन के मौके पर सियाचिन पहुंची थीं। स्मृति ने 15 अगस्त को ऐलान किया था कि वह इस रक्षाबंधन के मौके पर सियाचिन जाकर सैनिकों को राखी बांधेंगी।

स्मृति जब सियाचिन पहुंची तो वह देश की पहली ऐसी महिला सांसद बनीं जो कभी सियाचिन पहुंची हों। स्मृति ने अपने ट्विटर हैंडल पर सियाचिन में जवानों को राखी बांधने से लेकर वॉर मेमोरियल जाने की फोटोग्राफ्स भी शेयर की हैं।
स्मृति ने कहा कि वह सियाचिन में मौजूद हर सैनिक को सलाम करती हैं जिन्होंने इस जगह पर हमेशा अपनी बहादुरी दिखाने में हिचक नहीं जाहिर की।
स्मृति ने यहां पर 'आजादी के रंग' नामक एक कैनवास भी जवानों को गिफ्ट किया। स्मृति ने वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सियाचिन में 23 अगस्त तक रक्षाबंधन का पर्व चलेगा। आजादी के 70वें मौके पर सरकार की ओर से इस बात का ऐलान किया गया था।
स्मृति से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में सियाचिन में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। इसके अलावा रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर भी सियाचिन पहुंचकर जवानों का हौसला बढ़ा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications