West Bengal में खिला कमल तो क्यों रोने लगे केंद्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय? बयां किया दर्द
West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीत की ओर अग्रसर है। फाइनल चुनाव परिणाम की चुनाव आयोग ने अभी अधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन रुझानों से साफ है कि भारतीय जनता पार्टी बहुमत से सरकार बना रही है, जिसने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया।
वहीं बंगाल चुनाव के नतीजों में भाजपा की की जीत ने भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय को भावुक कर दिया। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री की आंखों से आंसू छलक पड़े। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा इस उपलब्धि ने राज्य में सत्ता परिवर्तन की नई पटकथा लिखी है।

38 फर्जी केस और गिरफ्तारी की धमकियों के बीच मिली इस विजय को कैलाश ने रोते हुए इसे व्यक्तिगत संघर्ष का फल बताया। विजयवर्गीय ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें कितनी खुशी है, इसका अंदाजा देना मुश्किल है। उन्होंने इस जीत को देशभर के लिए एक 'तोहफा' बताया, साथ ही ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और स्टालिन पर तीखा तंज भी कसा।
रोते हुए कैलाश बोले- 38 फर्जी मामले दर्ज किए गए
यह जीत विजयवर्गीय के लिए व्यक्तिगत रूप से भी महत्वपूर्ण थी। उन्होंने बताया था कि पश्चिम बंगाल में उनके खिलाफ बलात्कार और बाल तस्करी सहित 38 फर्जी मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी वारंट के चलते वे इस बार बंगाल चुनाव में शामिल नहीं हुए। भाजपा नेतृत्व ने भी उन्हें 'नए लफड़े' से बचने की सलाह दी।
कौन हैं कैलाश विजयवर्गीय
कैलाश गृह मंत्री अमित शाह के बेहद भरोसेमंद माने जाते हैं। उन्होंने 2014 में हरियाणा प्रभारी के रूप में भाजपा की पहली सरकार बनवाई। 2015 में बंगाल प्रभारी बनने के बाद, उनके मार्गदर्शन में 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को 18 सीटें मिलीं और वोट शेयर 10% से बढ़कर 40% तक पहुंचा।
2021 में भाजपा ने जीती थी कितनी सीटें?
भले ही 2021 विधानसभा चुनावों में पार्टी को बहुमत नहीं मिला, पर भाजपा 3 से 77 सीटों तक पहुंची, जिसने आज की जीत की मजबूत नींव रखी। यह विजयवर्गीय की संगठनात्मक रणनीति और वर्षों की अथक मेहनत का परिणाम है, जिसने पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की पटकथा लिखी।













Click it and Unblock the Notifications