IPL के शोर के बीच PSL में बाबर आजम ने किया अनोखा कारनामा! रोहित शर्मा के स्टाइल में उठाई ट्रॉफी, हुए ट्रोल?

PSL 2026, Babar Azam Troll: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) के रोमांचक समापन के बाद पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम एक अजीबोगरीब विवाद में घिर गए हैं। मैदान पर टीम की खिताबी जीत की चर्चा से ज्यादा इस समय सोशल मीडिया पर उनके ट्रॉफी सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस का दावा है कि बाबर ने ठीक उसी अंदाज में ट्रॉफी उठाई, जिस अंदाज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद जश्न मनाया था।

बाबर आजम ने की रोहित की नकल? (PSL 2026, Babar Azam Troll)

PSL 2026 के फाइनल में जीत दर्ज करने के बाद जब बाबर आजम मंच पर ट्रॉफी लेने पहुंचे, तो उन्होंने एक खास स्लो-मोशन जेस्चर और पोज दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आग की तरह फैल गया। क्रिकेट फैंस ने तुरंत इसकी तुलना रोहित शर्मा के उस सेलिब्रेशन से कर दी, जो उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के बाद किया था। रोहित का वह खास वॉक और ट्रॉफी लिफ्ट करने का तरीका पूरी दुनिया में मशहूर हुआ था।

Babar Azam 1

फैंस के बीच छिड़ी बहस

वीडियो के वायरल होते ही भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस के बीच बहस छिड़ गई। ट्रोल करने वालों ने बाबर आजम के पुराने वीडियो और रोहित शर्मा के जश्न के वीडियो का साइड-बाय-साइड कोलाज बनाकर शेयर करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि बाबर आजम के पास खुद का कोई स्टाइल नहीं बचा है, वह हर जगह रोहित शर्मा को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

दूसरे यूजर का कमेंट था कि हैरानी होती है कि खिलाड़ी अपनी एक अलग पहचान बनाने के बजाय दूसरों की नकल क्यों करते हैं। सोशल मीडिया पर इस समय हर जगह कापी कर रहा है जैसे कमेंट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई है। हालांकि, इस विवाद के बीच बाबर आजम के समर्थकों का तर्क है कि सेलिब्रेशन के तरीके अक्सर एक जैसे हो सकते हैं और इसे नकल कहना गलत है। खेल जगत में कई बार खिलाड़ी एक-दूसरे से प्रेरित होकर या अनजाने में समान तरीके से जश्न मनाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+