Thalapathy Vijay Caste: स्टालिन के DMK को हराने वाले थलपति विजय की क्या है जाति-धर्म? बनेंगे तमिलनाडु के CM?

Thalapathy Vijay Caste: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 (Tamil Nadu Assembly Election 2026) में साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय और उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने कमाल कर दिखाया है। राज्य में TVK की सुनामी देखने को मिल रही है, जिस तरह से उन्होंने स्टालिन सरकार को हार का दरवाजा दिखाया है,उसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

थलपति विजय की पार्टी बना सकती है सरकार
आपको बता दें कि सुपरस्टार से नेता बने थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। कहा जा रहा है कि फिल्मों में ब्लॉकबस्टर हीरो बनने के बाद अब थलपति विजय जल्द ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं।

Thalapathy Vijay Caste

सुपरस्टार ने फैंस को नहीं किया निराश

-थलपति विजय ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। उनके फैंस उनकी सादगी और प्रतिभा से इतने प्रभावित हैं कि वह उनकी फिल्में देखे बिना नहीं रह सकते। अभिनेता अपने प्रशंसकों को कभी निराश नहीं करते और इस बार उन्होंने तमिलनाडु की जनता को भी निराश नहीं किया है।

-थलपति विजय ने तमिलनाडु में कमाल कर दिया है। उनके बारे में अब देश भर में चर्चा हो रही है। ऐसे में लोग उन्हें खूब सर्च कर रहे हैं और उनके बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं। सबसे ज्यादा उनकी जाति और धर्म को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

थलपति विजय की जाति क्‍या है? कौन सा धर्म मानते हैं एक्टर?

थलपति विजय का जन्म ईसाई परिवार में हुआ था और वह तमिलनाडु के ईसाई वेल्लालर समुदाय से संबंध रखते हैं। ऐसे में एक्टर ईसाई धर्म का पालन करते हैं। उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर, एक मशहूर तमिल फिल्म निर्देशक हैं जबकि उनकी मां, शोबा चंद्रशेखर, एक गायिका हैं।

तमिलनाडु में कितनी है ईसाई आबादी?

भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में साल 2011 की जनगणना के अनुसार, ईसाई आबादी लगभग 44 लाख (कुल आबादी का 6.12%) थी। इस ईसाई आबादी में से 2.24 प्रतिशत लोग वेल्लालर समुदाय से थे।

कौन होते हैं वेल्लालर समुदाय?

-वेल्लालर (Vellalar) तमिलनाडु और केरल का एक प्रमुख तमिल भाषी कृषि प्रधान समुदाय है, जो ऐतिहासिक रूप से भूस्वामी (Landlords) रहे हैं। वेल्लालर शब्द वेल्लनमाई (खेती) से आया है। वह शैव अनुयायी हैं और शिक्षा, राजनीति, व्यापार और सरकारी नौकरियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो आमतौर पर तमिलनाडु के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य में प्रभावशाली माने जाते हैं।

-वह मुख्य रूप से तमिलनाडु के तंजावुर, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जैसे क्षेत्रों से होते हैं लेकिन अब पूरे दक्षिण भारत में फैले हैं। इन्हें दो मुख्य समूहों में बांटा जा सकता है- शैव वेल्लार (शुद्ध शाकाहारी) और असैव वेल्लार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+