'वो हमारे सेंटर्स को लूट रहे हैं', बिना सेक्योरिटी के मतगणना केंद्र में घुसीं ममता बनर्जी, मचा भारी बवाल

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए आज मतगणना का दिन है और शुरुआती रुझानों ने ही सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी, इसकी तस्वीर अब साफ होती नजर आ रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए बहुमत का जादुई आंकड़ा पार करती नजर आ रही है।

वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) फिलहाल काफी पीछे नजर आ रही है। चुनावी रण के इस सबसे महत्वपूर्ण दिन पर राज्य भर में तनाव और उत्साह का मिला-जुला माहौल बना हुआ है, जिसने बंगाल की राजनीति को एक निर्णायक मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। इसी बीच ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) अपने विधानसभा क्षेत्र के काउंटिंग सेंटर पर पहुंच गईं हैं।

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, "केंद्रों पर हो रही है लूट"

मतगणना के बीच सबसे चौंकाने वाला घटनाक्रम तब सामने आया जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद दक्षिण कोलकाता स्थित एक मतगणना केंद्र पहुंचीं। वहां उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनके केंद्रों में वोटों की लूट की जा रही है। ममता बनर्जी ने कड़े शब्दों में कहा, "वे हमारे सेंटर्स में लूट मचा रहे हैं।"

ये भी पढ़ें: West Bengal Election Results 2026: बंगाल में खिलता दिख रहा 'कमल', इन 10 मास्टरस्ट्रोक वादों ने पलटी बाजी!

उनके इस बयान के बाद राज्य में राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है और TMC कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मतगणना के दौरान गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दोपहर 3 बजे के बाद उनके साथ मारपीट की गई और पूरी घटना के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए।

बनर्जी के मुताबिक, उनके किसी भी एजेंट को काउंटिंग सेंटर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि ड्यूटी ऑफिसर (डीओ) ने शुरुआत में एजेंटों को अंदर जाने देने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में वह कहीं दिखाई नहीं दिए। इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की है।

भवानीपुर सीट पर कड़ा मुकाबला

राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट मानी जा रही भवानीपुर में ममता बनर्जी और उनके पूर्व सहयोगी, अब बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, ममता बनर्जी इस सीट पर शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ 17,000 से अधिक वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, बीजेपी के बढ़ते आंकड़ों के बीच इस सीट पर भी पल-पल समीकरण बदल रहे हैं।

रुझानों में बीजेपी की "सुनामी"

मतगणना के ताजा आंकड़ों ने सभी को हैरान कर दिया है। डेटानेट और चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार:

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP): 199 सीटों पर बढ़त।
  • तृणमूल कांग्रेस (TMC): 88 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। (4:12 PM)

294 सीटों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की आवश्यकता होती है, और बीजेपी फिलहाल इस आंकड़े से काफी आगे निकल चुकी है।

ये भी पढ़ें: West Bengal Election 2026: रिकॉर्ड 92.67% वोटिंग ने बदल दी सियासी तस्वीर, क्या है बंगाल का 'मैजिक नंबर'?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+